राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 6 से 7 मार्च तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगी
प्रविष्टि तिथि:
05 MAR 2026 6:30PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 6 से 7 मार्च, 2026 तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति 6 मार्च को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दार्जिलिंग में ‘दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल’ का शुभारंभ करेंगी और लोक भवन में 'रूट एंड रिदम्स' नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर वे आईआईटी खड़गपुर में आयोजित महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण पर प्लेटिनम जुबली फ्लैगशिप कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन भी करेंगी।
श्रमती द्रौपदी मुर्मु 7 मार्च को दार्जिलिंग में अंतर्राष्ट्रीय संथाल परिषद द्वारा आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होंगी।
***
पीके/केसी/आईएम/केके
(रिलीज़ आईडी: 2235716)
आगंतुक पटल : 130