प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 05 MAR 2026 7:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की।

बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर अपनी साझा चिंताओं पर चर्चा की और संवाद तथा कूटनीति के मार्ग पर लौटने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की दिशा में निकटता से संवाद जारी रखेंगे और अपने प्रयासों में तालमेल बनाए रखेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा:

"मेरे मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आज सार्थक संवाद हुआ। हमने पश्चिम एशिया में लगातार बदलती स्थिति पर अपनी साझा चिंताओं और संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की आवश्यकता पर चर्चा की। हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की दिशा में निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे और अपने प्रयासों में तालमेल जारी रखेंगे।

@EmmanuelMacron"

************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2235736) आगंतुक पटल : 343
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam