राष्ट्रपति सचिवालय
प्रेस विज्ञप्ति
प्रविष्टि तिथि:
05 MAR 2026 11:36PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है:-
- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- तेलंगाना के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- श्री नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- तमिलनाडु के राज्यपाल श्री आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में कार्यों का निर्वहन करेंगे।
- लद्दाख के उपराज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
- श्री तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
यह नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।
***
पीके/केसी/बीयू/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2235823)
आगंतुक पटल : 208