वित्त मंत्रालय
आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं
सुझाव innovateindia.mygov.in और 8cpc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं
कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और संगठनों से 30 अप्रैल, 2026 तक ज्ञापन प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है
प्रविष्टि तिथि:
05 MAR 2026 9:31PM by PIB Delhi
आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने अपनी वेबसाइट (8cpc.gov.in) पर सेवारत कर्मचारियों/पेंशनभोगियों के संघों/यूनियनों, संगठनों/संस्थानों के साथ-साथ कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और इच्छुक व्यक्तियों से ज्ञापन/सुझाव आमंत्रित करने के लिए एक ऑनलाइन प्रारूप उपलब्ध कराया है। 30 अप्रैल, 2026 तक राय और सुझाव दिए जा सकेंगे।

ज्ञापन प्रस्तुत करने का प्रारूप MyGov.in पोर्टल (innovateindia.mygov.in) पर भी उपलब्ध है। आयोग ने हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे केवल उपरोक्त पोर्टल पर ही अपने सुझाव प्रस्तुत करें। कागजी प्रतियां/ईमेल/पीडीएफ स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
***
पीके/केसी/बीयू/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2235825)
आगंतुक पटल : 306