उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 6 से 8 मार्च 2026 तक नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे

प्रविष्टि तिथि: 05 MAR 2026 7:01PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 6 से 8 मार्च 2026 तक नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा की यात्रा पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद इन राज्यों का यह उनका पहला दौरा होगा।

इस यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति 6 मार्च 2026 को नागालैंड के लुमामी में नागालैंड विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

7 मार्च 2026 को उपराष्ट्रपति मिजोरम के आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

त्रिपुरा यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति 8 मार्च 2026 को अगरतला में त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उसी दिन, वे हपानिया के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और मेला केंद्र में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे, जहां उनका महिला एसएचजी सदस्यों और लखपति दीदियों से संवाद करने का कार्यक्रम है।

 

***

पीके/केसी/बीयू/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2235853) आगंतुक पटल : 57
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Malayalam