रक्षा मंत्रालय
आईआरआईएस डेना से आपात संदेश मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया
प्रविष्टि तिथि:
05 MAR 2026 7:55PM by PIB Delhi
श्रीलंका नौसेना के अनुसार, 4 मार्च 2026 की सुबह आईआरआईएस डेना से कोलंबो स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) को आपात संदेश प्राप्त हुआ। उस समय यह जहाज श्रीलंका के खोज और बचाव क्षेत्र के अंतर्गत गाले से 20 समुद्री मील पश्चिम में संचालित हो रहा था।
सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। 4 मार्च, 2026 को सुबह 10:00 बजे एक लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान को श्रीलंका के नेतृत्व में चलाए जा रहे खोजी अभियान में शामिल किया गया। हवा से गिराए जा सकने वाले लाइफ राफ्ट से लैस एक अतिरिक्त विमान को तुरंत तैनाती के लिए तैयार स्थिति में रखा गया। आसपास तैनात आईएनएस तरंगिनी को भी बचाव कार्य में सहायता के लिए भेजा गया और वह 4 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे खोजी अभियान चलाए जा रहे क्षेत्र में पहुंच गई। इस समय तक श्रीलंका नौसेना और अन्य एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा चुका था।
भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस इक्षक भी खोज अभियान में सहयोग के लिए कोच्चि से रवाना हो गया है और मानवीय सहायता के तहत लापता लोगों की तलाश में क्षेत्र में मौजूद है। खोज और बचाव अभियान में श्रीलंका के साथ समन्वय लगातार बना हुआ है।
***
पीके/केसी/बीयू/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2235854)
आगंतुक पटल : 95