संचार मंत्रालय
ट्राई ने मुंबई में नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया
प्रविष्टि तिथि:
06 MAR 2026 4:58PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जनवरी 2026 के दौरान व्यापक शहरी/रेलवे/तटीय मार्गों को कवर करते हुए मुंबई लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए किए गए अपने स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। बेंगलुरु स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में आयोजित ये ड्राइव परीक्षण विभिन्न उपयोग परिवेशों - शहरी क्षेत्रों, संस्थागत केंद्रों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों और हाई-स्पीड कॉरिडोर में वास्तविक मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिजाइन किए गए थे।
20 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 के बीच ट्राई की टीमों ने मुंबई के 214.8 किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत परीक्षण किए, जिसमें 201.7 किलोमीटर का शहरी क्षेत्र, 7 हॉटस्पॉट, 3.7 किलोमीटर का पैदल परीक्षण और 9.4 किलोमीटर का तटीय क्षेत्र शामिल था । परीक्षण में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी प्रौद्योगिकियों का मूल्यांकन किया गया, जो विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं वाले उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाते हैं। परीक्षण के निष्कर्ष सभी संबंधित सेवा प्रदाताओं को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिए गए हैं।
आकलित प्रमुख पैरामीटर:
ए) वॉइस सेवाएं : कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, वाक् गुणवत्ता (एमओएस), कवरेज।
बी) डेटा सेवाएं : डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, विलंबता, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग में विलंब।
कॉल सेटअप सफलता दर - एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 100 प्रतिशत, 20.77 प्रतिशत, 100 प्रतिशत और 100 प्रतिशत है।
कॉल ड्रॉप दर - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल ड्रॉप दर क्रमशः 0.00 प्रतिशत, 45.34 प्रतिशत, 0.63 प्रतिशत और 0.00 प्रतिशत है।
- वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट पर क्रमशः 0.32 प्रतिशत, 71.31 प्रतिशत, 0.22 प्रतिशत और 0.33 प्रतिशत दर्ज की गई है।
डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट पर क्रमशः 2.00 प्रतिशत, 71.43 प्रतिशत, 1.84 प्रतिशत और 1.26 प्रतिशत दर्ज की गई है।
- वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में तटीय आईडीटी रूट के क्रमशः 0.44 प्रतिशत, 89.39 प्रतिशत, 0.46 प्रतिशत और 0.00 प्रतिशत दर्ज की गई है।
- डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ तटीय आईडीटी रूट पर एयरटेल, एमटीएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में क्रमशः 2.00 प्रतिशत, 96.71 प्रतिशत, 2.34 प्रतिशत और 0.80 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रमुख क्यूओएस पैरामीटर के आधार पर प्रदर्शन का सारांश
सीएसएसआर : कॉल सेटअप सफलता दर (प्रतिशत में), सीएसटी : कॉल सेटअप समय (सेकंड में), डीसीआर : कॉल ड्रॉप दर (प्रतिशत में) और एमओएस : औसत राय स्कोर जो सामान्य आवाज की गुणवत्ता को दर्शाता है।


मुंबई में किए गए आकलन में उच्च घनत्व वाले क्षेत्रों - रेटिबंदर, मुंब्रा, कालेस्कर, दहिसर मोरी, नवडे, तलोजा, देवीचपाड़ा, उस्ताने, तलोजा बाईपास फाटा, भावदेवी नगर, शिल फाटा खादी, महापे, कोपर खैराने, वाशी प्लाजा, बहनानी चौक, तुर्भे एमआईडीसी, एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र, घनसोली, टीटीसी औद्योगिक क्षेत्र, रबाले, ऐरोली, दीघा गांव, कलवा पश्चिम और वास्तु आनंद आदि को शामिल किया गया।
ट्राई ने ऐरोली पुलिस स्टेशन, कालवा तहसीलदार कार्यालय, मिलेनियम बिजनेस पार्क (एमबीपी), मुंब्रा नगर निगम अस्पताल, एनएमएमसी वार्ड कार्यालय कोपर खैराने, पावने एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र और राबले एमआईडीसी टीटीसी, औद्योगिक क्षेत्र (मुख्य द्वार) पर वास्तविक परिस्थितियों का भी आकलन किया।
21 जनवरी 2026 को किया गया पैदल परीक्षण ऐरोली रेलवे स्टेशन, कोपर खैराने रेलवे स्टेशन और राबले रेलवे स्टेशन पर केंद्रित था। इन परीक्षणों में भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क के व्यवहार का आकलन किया गया।
तटीय मार्ग पर किए गए परीक्षण में अटल सेतु और बेलापुर जेटी को शामिल किया गया, ताकि इस मार्ग पर सेवा की गुणवत्ता को समझा जा सके।
इन परीक्षण ट्राई द्वारा कैलिब्रेटेड उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए वास्तविक परिस्थितियों में किया गया। विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए श्री ब्रजेंद्र कुमार, सलाहकार (क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलुरु), ट्राई से ईमेल adv.bengaluru@trai.gov.in या दूरभाष +91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है।
***
पीके/केसी/आईएम/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2236082)
आगंतुक पटल : 98