प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 07 MAR 2026 5:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की जनता और सरकार को देश में चुनावों के सफल एवं  शांतिपूर्ण संचालन के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल की जनता को बेहद उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने सफल चुनावों को एक ऐतिहासिक उपलब्धि और नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा का एक गौरवशाली क्षण बताया।

श्री मोदी ने आगे कहा कि एक घनिष्ठ मित्र एवं पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल की जनता  और नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति तथा समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हार्दिक बधाई। अपने नेपाली बहनों और भाइयों को इतने उत्साहपूर्वक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना बेहद खुशी की बात है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा का एक गौरवशाली क्षण है।

एक घनिष्ठ मित्र एवं पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति तथा समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।”

******

पीके/केसी/आर/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2236412) आगंतुक पटल : 169
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam