सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) ‘दिव्यांगजन कौशल योजना’ और ‘दिव्यांगजन योजना सहारा’ पर बजट-पश्चात वेबिनार के दौरान एक ब्रेकआउट सत्र आयोजित करेगा

प्रविष्टि तिथि: 08 MAR 2026 9:22PM by PIB Delhi

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) द्वारा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्रीय बजट 2026-27 के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही प्रमुख विषयों पर आधारित 'बजट-पश्चात वेबिनार' श्रृंखला के एक भाग के रूप में, 'दिव्यांगजन कौशल योजना' और 'दिव्यांगजन सहारा योजना' पर एक विशेष 'ब्रेकआउट सत्र' आयोजित करने जा रहा है।

यह वेबिनार "सबका साथ, सबका विकास – लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना" नामक मुख्य विषय पर केंद्रित होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 मार्च, 2026 को बजट-पश्चात वेबिनार 2026–27 को संबोधित करेंगे।

यह वेबिनार दिव्यांगों के समावेशन, सुगम्यता और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रमुख नीतिगत पहलों पर विचार-विमर्श करेगा, जिसमें प्रस्तावित 'दिव्यांगजन कौशल योजना' और 'दिव्यांगजन सहारा योजना' पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस वेबिनार में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, दिव्यांग अधिकार अधिवक्ताओं, प्रशिक्षण संस्थानों और उद्यमियों को एक साथ लाने वाले विभिन्न सत्र भी होंगे, जिनमें सहायक प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसरों का विस्तार करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

'दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016' की परिकल्पना के अनुरूप, प्रस्तावित पहलों का उद्देश्य एक समावेशी और सुगम भारत के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ाना है; ऐसा भारत जहां प्रत्येक दिव्यांगजन गरिमा, स्वतंत्रता और समान अवसर के साथ जीवन यापन कर सके।

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2236760) आगंतुक पटल : 121
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu