प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास के मूल्यों को दर्शाते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
09 MAR 2026 9:33AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि टी20 क्रिकेट विश्व कप जीतकर भारतीय टीम ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि यह जीत यह भी दर्शाती है कि सही दिशा में कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-
“अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया। यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम्।।”
इसका अर्थ है कि जीवन में उन्नति चाहने वाले किसी भी व्यक्ति को दृढ़ता और लगन से प्रयास करना चाहिए। धैर्यपूर्वक किया गया सतत् परिश्रम निश्चित रूप से सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:
“T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया।
यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम् ।।”
***
पीके/केसी/बीयू/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2236784)
आगंतुक पटल : 160
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam