वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सीजीएसटी दिल्ली दक्षिण आयुक्तालय ने ₹397.23 करोड़ के फर्जी चालानों के माध्यम से ₹60.59 करोड़ के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया

प्रविष्टि तिथि: 09 MAR 2026 7:49PM by PIB Delhi

धोखाधड़ीपूर्ण इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) दावों के खिलाफ अपने जारी प्रवर्तन अभियान के हिस्से के रूप में, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी), दिल्ली दक्षिण आयुक्तालय की अपवंचन-रोधी शाखा ने स्मार्टफोन व्यवसाय में संलग्न एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक को 397.23 करोड़ के फर्जी चालानों के माध्यम से 60.59 करोड़ के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का धोखाधड़ीपूर्ण लाभ उठाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 16 का उल्लंघन है और धारा 132 के तहत दंडनीय है।

आपूर्तिकर्ता संस्था के जीएसटी रिटर्न डेटा के विश्लेषण और घोषित व्यापार स्थल के सत्यापन से पता चला कि परिसर केवल एक सहकार्य स्थल था और कोई खाता-बही, स्टॉक, चालान या किसी वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि का प्रमाण नहीं मिला।

जांच के दौरान, निदेशक उक्त फर्म के संचालन और कथित लेनदेन के भुगतान के तरीके के बारे में संतोषजनक जवाब देने में विफल रहा। अब तक वस्तुओं की कथित आपूर्ति के अनुरूप कोई सत्यापन योग्य भुगतान-मार्ग (ट्रेल ऑफ पेमेंट) स्थापित नहीं किया गया है, जो और यह संकेत देता है कि लेनदेन केवल धोखाधड़ी के लिए किए गए नकली कागजी लेनदेन हैं और इनपुट टैक्स क्रेडिट के उपयोग हेतु तैयार किये गए हैं।

गिरफ्तार किए गए निदेशक को इस अपवंचन का सीधा लाभार्थी पाया गया। यह अपराध सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 132(1)() के अंतर्गत आता है और धारा 132(1)() के तहत दंडनीय है। गिरफ्तार व्यक्ति को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उसे 14 िनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसके अलावा, वर्तमान वित्त वर्ष में, सीजीएसटी दिल्ली दक्षिण आयुक्तालय ने सीजीएसटी अधिनियम, 2017 के तहत पहले ही 45 धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ अभियोजन शुरू किया है।

***

पीके / केसी / जेके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2237227) आगंतुक पटल : 64
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu