स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ उठाए गए कदम
17 फरवरी, 2026 तक 8.73 करोड़ महिलाओं की सर्वाइकल के लिए जांच की गई: राष्ट्रीय एनसीडी पोर्टल
सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी
प्रविष्टि तिथि:
10 MAR 2026 1:19PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र (एनसीडीआईआर) - राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (एनसीआरपी) के अनुसार, वर्ष-2021-2025 के दौरान देशभर में सर्वाइकल कैंसर के मामलों की अनुमानित संख्या और उनसे होने वाली मृत्यु राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण अनुलग्नक-I और II में दिया गया है।
राष्ट्रीय एनसीडी पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, 17 फरवरी 2026 तक 8.73 करोड़ महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर के लिए जांच की जा चुकी है।
वर्तमान में 14 वर्ष की पात्र लड़कियों को लक्षित करके हुए एक राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह टीकाकरण निर्धारित स्वास्थ्य संस्थानों, जैसे- आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), उप-जिला अस्पताल (एसडीएच), जिला अस्पताल (डीएच) और सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पतालों में किया जा रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने यह जानकारी आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
अनुलग्नक-I & II
***
पीके/केसी/आईएम/एम
(रिलीज़ आईडी: 2237504)
आगंतुक पटल : 74