सहकारिता मंत्रालय
भारतीय बीज सहकारी समिति
प्रविष्टि तिथि:
10 MAR 2026 5:13PM by PIB Delhi
बिहार राज्य में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) का कोई औपचारिक शाखा कार्यालय स्थापित नहीं किया गया है। तथापि, BBSSL राज्य में सहकारी समितियों के माध्यम से बीज वितरण तथा बीज उत्पादन सहित अपनी विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहा है।
बिहार राज्य में अब तक 3,418 सहकारी समितियाँ BBSSL की सदस्य के रूप में पंजीकृत की जा चुकी हैं। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 19,956 किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती बीज उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त, रबी 2025-26 के चालू मौसम के दौरान राज्य में 2,663 हेक्टेयर क्षेत्र में 279 किसान BBSSL की बीज उत्पादन गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। इन किसानों द्वारा उत्पादित बीजों की खरीद BBSSL द्वारा पारिश्रमिक मूल्य पर की जाती है, जिसमें खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) + 10% बोनस अथवा राज्य बीज निगम की प्रचलित दर, जो भी अधिक हो, के आधार पर की जाती है।
यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
*****
AK/AP
(रिलीज़ आईडी: 2237669)
आगंतुक पटल : 82