पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पत्तन पर स्थित ऐतिहासिक बैस्क्यूल ब्रिज के जीर्णोद्धार के लिए 117.54 करोड़ रुपये मंजूर किए


महत्वपूर्ण डॉक इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण और माल ढुलाई को बेहतर बनाने की परियोजना

प्रविष्टि तिथि: 10 MAR 2026 3:24PM by PIB Delhi

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर स्थित ऐतिहासिक बैस्क्यूल ब्रिज के नवीनीकरण को 117.54 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मंजूरी दे दी है।

कोलकाता डॉक सिस्टम (केडीएस) में ऐतिहासिक बैस्क्यूल ब्रिज के नवीनीकरण के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के प्रस्ताव का मूल्यांकन पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में प्रत्यायोजित निवेश बोर्ड (डीआईबी) द्वारा किया गया।

प्रत्यायोजित निवेश बोर्ड (डीआईबी) ने सागरमाला कार्यक्रम के तहत लगभग 41 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सहित, कोलकाता डॉक सिस्टम में लगभग छह दशक पुराने बैस्क्यूल ब्रिज के नवीनीकरण के प्रस्ताव की पड़ताल की, जिसकी अनुमानित परियोजना लागत 117.54 करोड़ रुपये है।

इस परियोजना का उद्देश्य पत्तन क्षेत्र के भीतर माल और वाहनों की सुरक्षित, तेज और अधिक कुशल आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक दोहरे पुल का आधुनिकीकरण करना है। मूल रूप से वागनर-बिरो ब्रिज सिस्टम्स एजी द्वारा निर्मित इस पुल का परिचालन सुरक्षा और दक्षता बढ़ाने के लिए व्यापक संरचनात्मक और विद्युत-यांत्रिक उन्नयन किया जाएगा।

नवीनीकरण परियोजना का कार्यान्वयन रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा और कार्यों के निष्पादन का ठेका एचएंडएच फ्रेसीनेट को दिया गया है।

इस महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन से कोलकाता डॉक सिस्टम में परिचालन दक्षता को मजबूत करने और बंदरगाह के भीतर माल और वाहनों की सुचारू आवाजाही को बढ़ावा देने की उम्मीद है, जिससे भारत के समुद्री इन्फ्रास्ट्रक्चर के निरंतर आधुनिकीकरण में योगदान मिलेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0014P0W.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0022E9S.jpg

****

पीके/केसी/एसकेएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2237715) आगंतुक पटल : 36
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu