भारी उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पीएम-ईबस सेवा-भुगतान सुरक्षा तंत्र (पीएसएम) योजना

प्रविष्टि तिथि: 10 MAR 2026 4:13PM by PIB Delhi

पीएम -बस सेवा-पीएसएम योजना 28.10.2024 को अधिसूचित की गई थी। कार्यान्वयन की प्रगति का विवरण नीचे दिया गया है:

  1. योजना के दिशानिर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) प्रकाशित किए गए।
  2. दिनांक 10.12.2025 तक 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने भारतीय रिजर्व बैंक को डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (डीडीएम) प्रस्तुत कर दिया है।
  3. 28.02.2026 तक, पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 6,228 बसों के लिए निविदाएं संपन्न हो चुकी थीं।
  4. सार्वजनिक परिवहन प्राधिकरणों (पीटीए) द्वारा 4,720 बसों के लिए अनुबंध पत्र जारी किए जा चुके हैं।
  • v. पीएम -ड्राइव योजना के तहत 10,900 बसों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 2,900 बसों के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है।
  1. कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) को वित्त वर्ष 2025-26 में पीएसएम फंड स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।

गुजरात राज्य में पीएम-ईबस योजना के तहत 750 बसों को मंजूरी दी गई है और पीटीए द्वारा 555 बसों के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) जारी किए गए हैं। आवंटित -बसों का राज्यवार विवरण नीचे दिया गया है:-

क्र. सं.

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

बसों की संख्या

पीएम -ड्राइव (एमएचआई)

पीएम-ईबस सेवा (एमओएचयूए)

कुल

1

गुजरात

1,800

750

2,550

2

कर्नाटक

4,500

750

5,250

3

महाराष्ट्र

2,500

1,609

4,109

4

तेलंगाना

2,200

151

2,351

5

दिल्ली

2,800

-

2,800

6

आंध्र प्रदेश

-

1,050

1,050

7

मध्य प्रदेश

-

972

972

8

मेघालय

-

55

55

9

ओडिशा

-

400

400

10

पंजाब

-

447

447

11

पुदुचेरी

-

75

75

12

राजस्थान

-

1,150

1,150

13

जम्मू और कश्मीर

-

200

200

14

असम

-

100

100

15

उत्तराखंड

-

137

137

16

मणिपुर

-

50

50

17

अरुणाचल प्रदेश

-

50

50

18

गोवा

-

50

50

19

हरयाणा

-

450

450

20

बिहार

-

400

400

21

छत्तीसगढ

-

240

240

22

केरल

-

293

293

23

हिमाचल प्रदेश

-

50

50

24

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

-

50

50

25

चंडीगढ़

-

428

428

26

लद्दाख

-

48

48

27

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

-

45

45

 

कुल

13,800

10,000

23,800

 

कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) इस योजना के लिए केंद्रीय कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करती है और इलेक्ट्रिक बस ऑपरेटरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भुगतान सुरक्षा कोष का प्रबंधन करती है। सीईएसएल रियायत समझौतों (सीए) और योजना दिशानिर्देशों के अनुसार भुगतान दावों की समीक्षा और सत्यापन करेगी। सीईएसएल निधि वितरण के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को विकसित करने और सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) मॉडल के तहत राष्ट्रीय स्तर पर -बस संचालन को एकीकृत करने के लिए भी जिम्मेदार है।

पीएसएम योजना के तहत तैनात प्रत्येक बस के लिए 12 वर्षों तक भुगतान सुरक्षा कवरेज प्रदान किया जाता है। आमतौर पर, बसों की तैनाती की समयसीमा पीटीए और ओईएम के बीच सीए पर हस्ताक्षर करने की तारीख से दो (2) वर्ष मानी जाती है।

02.03.2026 तक, 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (डीडीएम) प्रस्तुत किया है, जिन्होंने या तो भारी उद्योग मंत्रालय की पीएम -ड्राइव योजना या आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचए) की पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत भाग लिया है।

यह जानकारी भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

****

पीके/केसी/जीके


(रिलीज़ आईडी: 2237717) आगंतुक पटल : 33
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu