रक्षा मंत्रालय
रक्षा राज्य मंत्री सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज के तत्वावधान में भारतीय पड़ोस में बदलती परिस्थितियों पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
सैन्य क्षेत्र में एआई और संवाद एप्लिकेशन जैसी प्रमुख पहल शुरू की जाएंगी
प्रविष्टि तिथि:
10 MAR 2026 6:29PM by PIB Delhi
रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 11 मार्च, 2026 को नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में सीईएनजेओडब्ल्यूएस के तत्वावधान में "भारतीय पड़ोस में बदलती परिस्थितियों" शीर्षक से एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
इस आयोजन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, राजनयिक, नीति-निर्माता और रणनीतिक विशेषज्ञ भारत के पड़ोस में उभर रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर आएंगे। इस दौरान पड़ोसी देशों में हो रहे घटनाक्रमों तथा उनसे भारत के रणनीतिक और सुरक्षा वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों की पड़ताल के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
उद्घाटन सत्र के दौरान रक्षा राज्य मंत्री द्वारा रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक सैन्य शिक्षा से संबंधित कई प्रमुख गतिविधियों का शुभारंभ किया जाएगा। इनमें सैन्य क्षेत्र के लिए सीएआईआर तथा डीआरडीओ द्वारा विकसित एआई आधारित संवाद एप्लिकेशन और भारतीय रक्षा विश्वविद्यालय (आईडीयू–डीटीई) द्वारा विकसित एकीकृत ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम (आईओटीईपी) भी शामिल हैं।
***
पीके/केसी/एनके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2237840)
आगंतुक पटल : 88