गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजी महाराज जी के बलिदान दिवस पर उनका वंदन किया
छत्रपति शिवाजी महाराज जी से मिली स्वराज, स्वधर्म व स्वभाषा की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए छत्रपति संभाजी महाराज जी आजीवन कटिबद्ध रहे
मुगल आक्रांताओं को दहशत में ला देने वाले छत्रपति संभाजी महाराज जी के राष्ट्ररक्षा के संकल्प को कठिन यातनाएँ भी डिगा न सकीं
प्रविष्टि तिथि:
11 MAR 2026 12:24PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजी महाराज जी के बलिदान दिवस पर उनका वंदन किया।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “छत्रपति शिवाजी महाराज जी से मिली स्वराज, स्वधर्म व स्वभाषा की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए छत्रपति संभाजी महाराज जी आजीवन कटिबद्ध रहे। मुगल आक्रांताओं को दहशत में ला देने वाले छत्रपति संभाजी महाराज जी के राष्ट्ररक्षा के संकल्प को कठिन यातनाएँ भी डिगा न सकीं। छत्रपति संभाजी महाराज जी के बलिदान दिवस पर उनका वंदन करता हूँ।”
*****
आरके / आरआर / पीआर / एसके
(रिलीज़ आईडी: 2238036)
आगंतुक पटल : 155
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Kannada
,
Malayalam