सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम डीसीडीएफसी योजना के माध्यम से सिनेमा और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा दे रहा है

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 2:42PM by PIB Delhi

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, डीसीडीएफसी (फिल्म सामग्री का विकास, संचार और प्रसार) योजना के तहत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) को धनराशि आवंटित करता है।

इस योजना का उद्देश्य फिल्म सामग्री के निर्माण, नवाचार और प्रसार को बढ़ावा देना है। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारतीय फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए फिल्म समारोहों का आयोजन और उनमें भागीदारी, भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए फिल्म निर्माताओं और फिल्म संस्थानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना भी शामिल है। यह भारत की फिल्म विरासत के संरक्षण, जीर्णोद्धार, डिजिटलीकरण और अभिलेखीकरण का भी समर्थन करता है और ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण तथा भारत में अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के लिए प्रोत्साहन प्रदान करता है।

मंत्रालय डीसीडीएफसी योजना के माध्यम से फिल्म निर्माताओं और अन्य रचनात्मक पेशेवरों को विभिन्न फिल्म समारोहों, कार्यशालाओं, स्क्रीनिंग, मास्टरक्लास और प्रसार गतिविधियों के आयोजन और समर्थन के द्वारा भी सहायता प्रदान करता है, जो सिनेमा के विकास को प्रोत्साहित करते हैं और फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, तकनीशियनों और अन्य उद्योग पेशेवरों के बीच संवाद को सुगम बनाते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी https://www.nfdcindia.com और https://mib.gov.in/en/offerings/schemes-monitoring पर उपलब्ध है ।

डीसीडीएफसी योजना के तहत निधि के उपयोग का विवरण नीचे दिया गया है:

 

क्रं सं.

वित्तीय वर्ष

आवंटित और वितरित धनराशि

एनएफडीसी को (करोड़ रुपये में)

एनएफडीसी द्वारा उपयोग की गई धनराशि

(करोड़ रुपये में)

1

2021-22

84.50

77.69

2

2022-23

127.00

122.78

3.

2023-24

348.12

339.89

4.

2024-25

340.68

324.21

5

2025-26*

232.46

156.86

*26.02.2026 तक।

मंत्रालय सिनेमा और संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने और हर साल गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के आयोजन के लिए एनएफडीसी के माध्यम से राज्य सरकारों के साथ साझेदारी करता है।

वर्ष 2025 में मुंबई में वेव्‍स (वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट) का सफल आयोजन किया गया। साथ ही, महाराष्ट्र फिल्म स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएफएससीडीसीएल) के सहयोग से महाराष्ट्र फिल्म सिटी में रेजिडेंशियल राइटर्स लैब का आयोजन किया गया। प्रमुख आयोजनों, स्क्रीनिंग/शो की संख्या और प्रतिनिधियों/प्रतिभागियों की अनुमानित संख्या का वर्षवार विवरण इस प्रकार है:

 

 

वर्ष

 

आयोजन

स्क्रीनिंग और शो की संख्‍या

प्रतिनिधि/

प्रतिभागियों की अनुमानित संख्‍या

2025

भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)

380

17,999

2025

विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्‍स)

-

1,00,000 +

2024

भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)

435

15,384

2024

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ)

314

12,027

2023

भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)

318

13,902

2022

भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)

293

12,431

2022

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ)

119

8,898

2021

भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)

236

8,888

 

इन आयोजनों में विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी भाग लेते हैं।

सूचना एवं प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने यह जानकारी आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

******

पीके/केसी/जेके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2238270) आगंतुक पटल : 79
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Bengali-TR , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam