सहकारिता मंत्रालय
सहकारी निर्यात संवर्धन पहल
प्रविष्टि तिथि:
11 MAR 2026 5:45PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) ने अपनी स्थापना के बाद 29 देशों कों 54 विभिन्न उत्पादों का निर्यात किया है जिसका कुल निर्यात मूल्य ₹5,731 करोड़ है ।
एनसीईएल ने सहकारी उत्पादों के विपणन के लिए अनेक पहलें की हैं । इनमें निम्नलिखित शामिल है:
- अब तक 29 देशों में बाजार लिंकेज का विकास ।
- सहकारी उत्पादों के निर्यात के लिए विदेशी एजेंसियों/देशों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर ।
- निर्यात को सुविधाजनक बनाने के लिए निर्यात संवर्धन परिषदों/बोर्डों और सहकारी समितियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर ।
- समर्पित फल और सब्जियां और अन्न एवं मसाला प्रभागों की स्थापना ।
- जलीय कृषि और झींगा के लिए एक व्यापारी निर्यातक के रूप में कार्य करना ।
- अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सहकारी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनियों और क्रेता-विक्रेता बैठकों का आयोजन करना और भागीदारी करना ।
- किसानों के लिए एक बहुभाषी एआई-सक्षम डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का विकास ।
सहकारी निर्यात बढ़ाने के लिए प्रस्तावित नए लक्ष्यों में पूर्वी और पश्चिम अफ्रीकी देशों, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात और चुनिंदा एशियाई देशों में उत्पाद विविधीकरण और बाजार विस्तार शामिल हैं ।
यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
******
AK/AP
(रिलीज़ आईडी: 2238396)
आगंतुक पटल : 75