रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसैनिक पोत त्रिकंद मॉरीशस के पोर्ट लुई पहुंचा

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 6:47PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती के दौरान 10 मार्च 2026 को मॉरीशस की राजधानी और प्रमुख बंदरगाह पोर्ट लुई पहुंचा।

बंदरगाह पर ठहराव के दौरान, पोत 12 मार्च 2026 को मॉरीशस के 58वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगा। यह पोर्ट लुई के चैंप डी मार्स में होने वाली परेड में मार्चिंग दल, नौसेना बैंड और फ्लाई-पास्ट हेलीकॉप्टर के साथ शामिल होगा। पोत के कमांडिंग ऑफिसर, कैप्टन सचिन कुलकर्णी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और मॉरीशस तटरक्षक बल के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्रॉस ट्रेनिंग दौरे, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं और सामुदायिक सेवा गतिविधियां भी निर्धारित हैं।

भारतीय नौसैनिक पोत के पोर्ट लुई पहुंचने का उद्देश्य समुद्री सहयोग मजबूत करना, परिचालन  अंतरसंचालनीयता बढ़ाना और भारत और मॉरीशस के द्विपक्षीय संबंधों को और घनिष्‍ठ बनाना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(1)N974.jpeg 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(2)33E2.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(3)UV0D.jpeg

***

पीके/केसी/एकेवी/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2238514) आगंतुक पटल : 423
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil