|
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
संसदीय प्रश्न: आंध्र प्रदेश में महिलाओं के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी योजना
प्रविष्टि तिथि:
11 MAR 2026 5:09PM by PIB Delhi
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत 'महिलाओं के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी' (एसटीडब्लू) कार्यक्रम उन प्रायोगिक अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) परियोजनाओं को सहायता प्रदान करता है, जिनका उद्देश्य आजीविका में सुधार, शारीरिक श्रम (कठिनाई) में कमी और उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकियों के विकास, अनुकूलन और प्रसार के माध्यम से महिला-केंद्रित मुद्दों का समाधान करना है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण और संसाधन-विहीन क्षेत्रों में महिलाओं को इन प्रौद्योगिकियों के उचित उपयोग और हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करने के लिए महिला प्रौद्योगिकी पार्क (डब्लूटीपी) की स्थापना में भी सहायता करता है, जो क्षेत्रीय स्तर पर प्रदर्शन और प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में कार्य करते हैं। पिछले पांच वर्षों के दौरान एसटीडब्लू कार्यक्रम के तहत कुल 43 परियोजनाएं स्वीकृत और कार्यान्वित की गई हैं। विशेष रूप से आंध्र प्रदेश में परियोजनाओं के राज्य और जिला-वार विवरण परिशिष्ट-I में दिए गए हैं।
महिला प्रौद्योगिकी पार्कों (डब्लूटीपी) की स्थापना के माध्यम से, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को इन पार्कों में प्रदर्शित उपयुक्त प्रौद्योगिकी मॉडलों पर प्रशिक्षण प्रदान करने के प्रयास किए जाते हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय आत्मनिर्भरता और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ, क्षेत्र-विशिष्ट संसाधनों का उपयोग करते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी-आधारित हस्तक्षेपों के माध्यम से उनके कौशल विकास और क्षमता निर्माण में सहायता करना है। विशेष रूप से आंध्र प्रदेश में डब्लूटीपी के तहत लाभान्वित महिलाओं की संख्या, राज्य और जिला-वार विवरण परिशिष्ट-II में दी गई है।
विभाग, प्रगति रिपोर्टों, क्षेत्रीय दौरों और तीसरे पक्ष के मूल्यांकन (जहाँ भी संभव हो) के माध्यम से एसटीडब्लू कार्यक्रम के तहत परियोजनाओं की समय-समय पर निगरानी और समीक्षा करता है, ताकि महिलाओं की आजीविका और प्रौद्योगिकी तक उनकी पहुँच पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जा सके। महिला प्रौद्योगिकी पार्कों (डब्लूटीपी) पर एक अध्ययन रिपोर्ट में उनकी स्थिरता के उपायों पर प्रकाश डाला गया और यह पाया गया कि डब्लूटीपी ने ग्रामीण महिलाओं और एस एंड टी संस्थानों के बीच संबंधों को मजबूत किया है, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाई है, स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में सुधार किया है, और उपयुक्त तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से आय वृद्धि के बेहतर अवसर पैदा किए हैं, जिससे कार्यान्वयन क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता और सतत विकास में सुधार हुआ है।
डब्लूटीपी की सफलता की कहानियों, इन केंद्रों से प्राप्त मुख्य सीखों और विशेषज्ञ समूहों की सिफारिशों सहित एक विस्तृत रिपोर्ट डीएसटी की वेबसाइट (https://dst.gov.in/sites/default/files/Study%20of%20Women%20Technology%20Parks%20Report.pdf) पर उपलब्ध है।
यह जानकारी आज लोकसभा में विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा एक लिखित उत्तर में दी गई।
*****
NKR/FK/AK/NM
परिशिष्ट-I
|
क्रम सं.
|
वित्तीय वर्ष
|
परियोजना शीर्षक
|
संस्था का विवरण
|
जिला
|
स्वीकृत राशि (रूपये में)
|
|
|
तमिलनाडु
|
-
|
2020-21
|
सार्वजनिक महिला-विशिष्ट स्थानों पर महिला सुरक्षा बढ़ाने के लिए मशीन लर्निंग तकनीक का कार्यान्वयन
|
डॉ. महालिंगम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पोलाची, तमिलनाडु
|
कोयंबटूर
|
14,37,344/-
|
|
-
|
सिरुमुगई बुनाई क्लस्टर की ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए पर्यावरण के अनुकूल लागत प्रभावी रेशम रंगाई तकनीक
|
कुमारगुरु कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर, तमिलनाडु
|
19,75,000/-
|
|
-
|
स्थान आधारित चेतावनी का उपयोग करने वाला निवारक महिला सुरक्षा ऐप
|
आरुपदई वीडू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पय्यान्नूर, चेन्नई, तमिलनाडु
|
चेंगलपट्टू
|
13,22,520/-
|
|
-
|
2021-22
|
गैर-आक्रामक भ्रूण तनाव निगरानी उपकरण
|
सेथु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुल्लूर, विरुधुनगर, तमिलनाडु
|
विरुद्धनगर
|
21,47,899/-
|
|
-
|
महिलाओं में अवसाद: असंगठित क्षेत्र और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कामकाजी महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक चिकित्सीय दृष्टिकोण
|
भारथियार विश्वविद्यालय, कोयंबटूर, तमिलनाडु
|
कोयंबटूर
|
34,03,693/-
|
|
-
|
2024-25
|
डिजिटल साक्षरता के माध्यम से महिलाओं की स्थायी आजीविका के आर्थिक और कौशल सशक्तिकरण के लिए एक बहुमुखी पोर्टेबल ढांचा
|
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
|
तिरुचिरापल्ली
|
36,59,316/-
|
|
-
|
अल्ट्रासाउंड आधारित कम लागत वाला बेल्ट, जो रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का पता लगा सके
|
सेथु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुल्लूर, विरुधुनगर, तमिलनाडु
|
विरुद्धनगर
|
24,91,309/-
|
|
-
|
सलेम जिले की चिन्ना कलरायन पहाड़ियों में ग्रामीण जनजातीय महिला प्रौद्योगिकी पार्क
|
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयंबटूर, तमिलनाडु
|
कोयंबटूर
|
71,28,787/-
|
|
-
|
ग्रामीण महिला विकास के लिए बुने हुए कपड़ों के अपशिष्ट (कतरन) से पायदान बनाने वाले करघे का उन्नयन
|
निफ्ट-टीईए कॉलेज ऑफ निटवेअर फैशन, मुदालिपालयम, तिरुपुर, तमिलनाडु
|
तिरुपुर
|
56,25,100/-
|
|
|
कर्नाटक
|
-
|
2020-21
|
रेशम कीट पालन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्यूपा के लिंग की पहचान और कोकून काटने वाली एआई मशीन का विकास
|
क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
|
बेंगलुरु
|
20,59,410/-
|
|
-
|
2021-22
|
उडुपी, कर्नाटक में सर्वाइकल माइक्रोबायोम विविधता, महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण
|
श्री धर्मस्थल मंजुनाथेश्वर विश्वविद्यालय (एसडीएम विश्वविद्यालय), धारवाड़, कर्नाटक
|
धारवाड़
|
16,11,744/-
|
|
-
|
2023-24
|
पोषण संबंधी कमियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए आटे का नैनो-फोर्टिफिकेशन
|
एम.एस. रामाया यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, बेंगलुरु, कर्नाटक
|
बेंगलुरु
|
13,92,381/-
|
|
-
|
2024-25
|
बहुआयामी विस्तार दृष्टिकोणों का उपयोग करके बागवानी हस्तक्षेपों के माध्यम से कर्नाटक की लघु-जोत वाली महिला किसानों की आजीविका सुरक्षा बढ़ाना
|
आईसीएआर - भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
|
बेंगलुरु
|
78,41,931/-
|
|
|
राजस्थान
|
-
|
2020-21
|
प्रसूति एवं स्त्री रोग केंद्रों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करना
|
मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर, जयपुर, राजस्थान
|
जयपुर
|
11,85,000/-
|
|
-
|
2021-22
|
सुपरएब्जॉर्बेंट हाइड्रोजेल तैयार करने के लिए विकास और कौशल-आधारित प्रशिक्षण तथा फसल उत्पादन और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए जयपुर, राजस्थान में इसका मूल्यांकन
|
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपैट) - इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स टेक्नोलॉजी, जयपुर, राजस्थान
|
जयपुर
|
59,25,800/-
|
|
|
असम
|
-
|
2020-21
|
लखीपुर, असम की आर्थिक रूप से कमजोर जनजातीय महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बुनाई इकाइयों का आधुनिकीकरण
|
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिलचर, कछार, असम
|
काछार
|
21,81,440/-
|
|
-
|
2021-22
|
सौर फोटोवोल्टिक संचालित बेंत काटने वाली मशीन का डिजाइन और विकास
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी, असम
|
गुवाहाटी
|
24,11,720/-
|
|
|
सिक्किम
|
-
|
2024-25
|
सिक्किम में महिला प्रौद्योगिकी पार्क (डब्लूटीपी) की स्थापना
|
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सिक्किम सरकार - सिक्किम राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, गंगटोक, सिक्किम
|
गंगटोक
|
64,40,320/-
|
|
|
हरियाणा
|
-
|
2020-21
|
रजोनिवृत्ति के लक्षणों के समाधान के लिए अलसी से भरपूर प्रोबायोटिक डेयरी खाद्य पदार्थों का विकास
|
आईसीएआर - राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल, हरियाणा
|
करनाल
|
35,06,225/-
|
|
|
हिमाचल प्रदेश
|
-
|
2020-21
|
लघु-स्तरीय फल और सब्जी की खेती तथा पोस्ट हार्वेस्टिंग प्रबंधन में महिला उद्यमियों के लिए आजीविका सृजन और सुधार
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी हिमाचल प्रदेश
|
मंडी
|
35,65,540/-
|
|
|
दिल्ली
|
-
|
2020-21
|
महिला-केंद्रित व्यापक वजन प्रबंधन मॉड्यूल का विकास और मूल्यांकन
|
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली
|
दक्षिणी दिल्ली जिला
|
35,84,988/-
|
|
-
|
2024-25
|
महिला किसानों के लिए कृषि उपज, उत्पादों को संग्रहीत करने और दूध को ठंडा रखने के लिए 'फार्म सन-फ्रिज' जिससे आजीविका सुरक्षा बढ़ाई जा सके
|
आईसीएआर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली
|
मध्य दिल्ली
|
41,24,944/-
|
|
-
|
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिप्रेक्ष्य के साथ क्षमता निर्माण के लिए 'भारत के महिला सशक्तिकरण एटलस' का क्षेत्रीय कार्यान्वयन और उपयोग
|
किरोड़ी मल कालेज, दिल्ली
|
उत्तरी दिल्ली
|
58,60,499/-
|
|
|
आंध्र प्रदेश
|
-
|
2024-25
|
शिल्प के लिए उभरती हुई 3डी प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके बैम्बू फ्यूजन के माध्यम से जनजातीय महिलाओं को सशक्त बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका को बढ़ाना।
|
गायत्री विद्या परिषद कालेज ऑफ इंजीनियरिंग, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
|
विशाखापत्तनम
|
46,00,920/-
|
|
|
झारखंड
|
-
|
2021-22
|
क्षमता निर्माण और उद्यमिता विकास के लिए महिला प्रौद्योगिकी पार्क डब्लूटीपी
|
सीएसआईआर-नेशनल मैटालर्जिकल लैबोरेटरी, जमशेदपुर, झारखंड
|
पूर्वी सिंहभूमि
|
52,60,654/-
|
|
|
गुजरात
|
-
|
2021-22
|
गुजरात के औषधीय पौधों के मूल्य संवर्धन के माध्यम से चयनित ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में सुधार
|
गुजरात इकोलॉजिकल सोसाइटी, वड़ोदरा, गुजरात
|
वडोदरा
|
18,19,902/-
|
|
|
पश्चिम बंगाल
|
-
|
2021-22
|
एंडोमेट्रियोसिस और एडेनोमायोसिस से पीड़ित महिलाओं में दर्द और बांझपन प्रबंधन के प्रति एक नया दृष्टिकोण
|
प्रजनन चिकित्सा संस्थान, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
|
कोलकाता
|
29,37,700/-
|
|
-
|
2024-25
|
भारतीय किसानों के लिए एर्गोनोमिक रूप से अनुकूलित महिला-हितैषी ट्रैक्टर का विकास
|
केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल
|
पश्चिम बर्धमान
|
47,99,095/-
|
|
-
|
महिलाओं द्वारा टिकाऊ हाइड्रोपोनिक्स और स्वदेशी मत्स्य पालन के लिए उसले हुए चावल मिल के अपशिष्ट-बहिःस्राव का जैव-उपचार और पुनर्चक्रण
|
पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
|
कोलकाता
|
67,32,296/-
|
|
|
नगालैंड
|
-
|
2021-22
|
तकनीकी हस्तक्षेप के माध्यम से उत्तर-पूर्व की ग्रामीण जनजातीय महिलाओं के लिए महिला प्रौद्योगिकी पार्क (डब्लूटीपी)
|
राजकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, कोहिमा, नागालैंड
|
कोहिमा
|
44,68,807/-
|
|
|
मध्य प्रदेश
|
-
|
2021-22
|
नरहरपुर ब्लॉक, कांकेर (छत्तीसगढ़) में जनजातीय महिलाओं की आजीविका वृद्धि के लिए प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शनात्मक मॉडल हेतु महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना
|
मध्य प्रदेश विज्ञान सभा ज्ञान विज्ञान परिसर, भोपाल, मध्य प्रदेश
|
भोपाल
|
42,70,980/-
|
|
-
|
सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए अनूपपुर जिले, मध्य प्रदेश की जनजातीय महिलाओं में यौन संचारित पैथोजेन्स का मल्टीप्लेक्स रियल-टाइम पीसीआर आधारित त्वरित पता लगाना
|
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक, मध्य प्रदेश
|
अनूपपुर
|
54,43,760/-
|
|
|
उत्तराखंड
|
-
|
2021-22
|
उत्तराखंड के एक आकांक्षी जिले, उधम सिंह नगर की वंचित विशेष रूप से रिवर्स माइग्रेंट महिलाओं को आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए स्वदेशी संसाधनों का उपयोग
|
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंत नगल, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड
|
उधम सिंह नगर
|
54,47,376/-
|
|
-
|
महिलाओं की आजीविका वृद्धि के लिए बिच्छू घास और लायोसेल फाइबर से कम लागत वाले पॉलिथीन के विकल्प के रूप में बायोडिग्रेडेबल कपड़े का विकास
|
उन्नति महिला उद्यमिता एवं प्रशिक्षण समिति, देहरादून, उत्तराखंड
|
उधम सिंह नगर
|
22,38,800/-
|
|
-
|
त्रिपुरा में तकनीकी हस्तक्षेप के माध्यम से हथकरघा बुनकरों के शारीरिक श्रम में कमी और आय में वृद्धि
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की, उत्तराखंड
|
हरिद्वार
|
75,27,634/-
|
|
|
तेलंगाना
|
-
|
2024-25
|
महिला शिल्पकारों और कपड़ा परंपराओं का सशक्तिकरण
|
मल्ला रेड्डी इंजीनियरिंग कालेज, सिकंदराबाद, तेलंगाना
|
हैदराबाद
|
49,60,288/-
|
|
|
UTTAR PRADESH
|
-
|
2024-25
|
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ग्रामीण/अर्ध-शहरी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना
|
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश
|
मेरठ
|
62,02,638/-
|
|
-
|
कोट गांव, दादरी, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमिता के लिए एआई, रोबोटिक्स और आईओटी का उपयोग करके जैविक खेती
|
जेएसएस विश्वविद्यालय नोयडा, नोयडा, उत्तर प्रदेश
|
गौतमबुद्धनगर
|
37,50,803/-
|
|
|
पंजाब
|
-
|
2024-25
|
पंजाब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र की महिला किसानों और उद्यमियों के लिए क्विनोआ की खेती और प्रसंस्करण तकनीकों का अनुकूलन
|
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना, पंजाब
|
लुधियाना
|
40,37,757/-
|
|
|
अरूणाचल प्रदेश
|
-
|
2024-25
|
डब्लूटीपी: तिरप जिले, अरुणाचल प्रदेश के दादम गांव में पोषण संबंधी सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी अपनाने और जागरूकता के माध्यम से बाजरा/अल्प-उपयोग वाली फसलों के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर ग्रामीण महिलाओं का क्षमता निर्माण
|
अरुणाचल प्रदेश राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एपीएससीएस एंड टी), पापुम पारे, अरुणाचल प्रदेश
|
पापुम पारे
|
56,91,020/-
|
|
|
केरल
|
-
|
2024-25
|
रजोनिवृत्ति के प्रारंभ से अंत तक: स्वास्थ्य, पोषण और मेटाबॉलिक प्रोफाइल
|
सेंट टेरेजा कालेज, एर्नाकुलम, केरल
|
एर्नाकुलम
|
42,14,874/-
|
|
|
त्रिपुरा
|
-
|
2024-25
|
सतत एवं कुशल लेमनग्रास की कटाई और कम कार्बन वाले तेल निष्कर्षण के माध्यम से त्रिपुरा की ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण
|
त्रिपुरा विश्वविद्यालय, पश्चिम त्रिपुरा
|
पश्चिमी त्रिपुरा
|
74,50,512/-
|
|
|
जम्मू एवं कश्मीर
|
-
|
2024-25
|
जिला गांदरबल, कश्मीर, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दब गांव की महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी हस्तक्षेप
|
कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर
|
श्रीनगर
|
56,42,684/-
|
|
परिशिष्ट–II
|
क्रम सं.
|
राज्य
|
जिला
|
डब्लूटीपी की महिला लाभार्थियों की संख्या
|
|
|
आंध्र प्रदेश
|
विशाखापत्तनम
|
300
|
|
|
तमिलनाडु
|
कोयंबटूर
|
200
|
|
तिरुचिरापल्ली
|
268
|
|
|
राजस्थान
|
जयपुर
|
300
|
|
|
सिक्किम
|
गंगटोक
|
300
|
|
|
उत्तर प्रदेश
|
मेरठ
|
250
|
|
|
झारखंड
|
पूर्वी सिंहभूमि
|
117
|
|
|
नगालैंड
|
कोहिमा
|
107
|
|
|
मध्य प्रदेश
|
भोपाल
|
200
|
|
|
उत्तराखंड
|
उधम सिंह नगर
|
346
|
|
|
अरुणाचल प्रदेश
|
तीरप
|
60
|
***
पीके/केसी/एसके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2238670)
|