अणु ऊर्जा विभाग
azadi ka amrit mahotsav

संसदीय प्रश्न: असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल शुद्धिकरण के लिए नाभिकीय प्रौद्योगिकी

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 4:47PM by PIB Delhi

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी), जो डीएई की एक घटक इकाई है, ने अपने आंतरिक प्रौद्योगिकी विकास प्रयासों के चलते लागत प्रभावी और स्थान/ संदूषक-विशिष्ट झिल्ली-आधारित जल शोधन प्रौद्योगिकियां विकसित की हैं, जिनका इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल के उपचार के लिए किया जा सकता है। इनमें खास है अल्ट्राफिल्ट्रेशन, जिसमें सूक्ष्मजीवों के परिशोधन और निलंबित ठोस पदार्थों को हटाने के लिए खोखले तंतु-आधारित जल शोधन उपकरण शामिल हैं, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम में काम करते हैं, और नैनोफिल्ट्रेशन, जो कठोरता और भारी धातुओं सहित बहुसंयोजक आयनों को हटाने के लिए है।

जल शोधन प्रौद्योगिकियां व्यावसायीकरण के लिए निजी उद्यमियों को नॉन-एक्सक्लूसिव आधार पर हस्तांतरित की जा सकती हैं। अब तक यह तकनीक देश भर में इस्तेमाल के लिए लगभग 56 लाइसेंसधारियों को हस्तांतरित की जा चुकी है। संबंधित जल शोधन तकनीकों के लाइसेंसधारियों की सूची नीचे दी गई है:

खारे पानी के विलवणीकरण के लिए मिश्रित पॉलीएमाइड रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ) झिल्ली

1. रूपाली एक्वाटेक, महाराष्ट्र

2. दवे प्रोडक्ट्स, तमिलनाडु

3. सोलस फिलटेक प्राइवेट, गुजरात

4. ऑस्मोटेक मेम्ब्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात

5. एक्सपर्ट वॉटर टेक्नोलॉजी, गुजरात

6. मीरा एंड सीको पंप्स प्राइवेट लिमिटेड, तेलंगाना

अल्ट्राफिल्ट्रेशन मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित घरेलू जल शोधक

1. रूपाली एक्वाटेक, महाराष्ट्र

2. सोनादका इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

3. दत्तागुरु एंटरप्राइजेज, महाराष्ट्र

4. स्टेलारिन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली

5. मेकमैन वॉटर सॉल्यूशंस सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

6. फोन्टेक कॉरपोरेशन, महाराष्ट्र

7. लर्नर्स कॉरपोरेशन, बिहार

8. ऑस्मोटेक मेम्ब्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात

9. यूटोपिया ऑटोमेशन एंड कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

10. आर. डी. एक्वाटेक, कर्नाटक

11. एक्वाकेयर इंडस्ट्रीज, महाराष्ट्र

12. औआ सॉल्यूशंस, असम

अल्ट्राफिल्ट्रेशन मेम्ब्रेन वाली डिफ्लूओरिडेशन टेक्नोलॉजी

1. एलटेक सिस्टम्स, महाराष्ट्र

2. रूपाली एक्वाटेक, महाराष्ट्र

3. अजय इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन लिमिटेड, नई दिल्ली

4. महावीर पंप्स, पश्चिम बंगाल

5. वॉटर लाइफ (आई) प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

6. मीरा एंड सीको पंप्स प्राइवेट लिमिटेड, तेलंगाना

7. टोयाएम टेक्नोलॉजीज (आई) प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

8. लर्नर्स कॉरपोरेशन, बिहार

9. क्लीनफ्लो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली

10. ओरिक्सेक्स इंजीनियरिंग, नई दिल्ली

अल्ट्राफिल्ट्रेशन मेम्ब्रेन की सहायता से आर्सेनिक शुद्धीकरण तकनीक

1. एलटेक सिस्टम्स, नागपुर

2. सोनादका, मुंबई

3. यूटोपिया ऑटोमेशन एंड कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

4. अवाटेक सॉल्यूशंस (आई) प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात

5. स्टेलारिन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली

6. टोयाएम टेक्नोलॉजीज (आई) प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

7. यूनिकेयर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

अल्ट्राफिल्ट्रेशन मेम्ब्रेन की सहायता से लौह विसंक्रमण तकनीक

1. एलटीईके सिस्टम्स, नागपुर

2. महावीर पंप्स, कोलकाता

3. गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड, मुंबई

4. वी सी प्रोजेक्ट एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात

5. टोयाएम टेक्नोलॉजीज (आई) प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

6. एवरशाइन बिजनेस वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, छत्तीसगढ़

बैकवाशेबल स्पाइरल वाउंड अल्ट्राफिल्ट्रेशन मेम्ब्रेन तकनीक

1. कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

2. वत्स माइक्रो फाइन फिल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

3. एलटीईके सिस्टम्स, महाराष्ट्र

4. मेकमैन वॉटर सॉल्यूशंस सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

समुद्री जल विलवणीकरण के लिए उच्च विलेय रोकने वाली पतली फिल्म मिश्रित पॉलीएमाइड झिल्ली

1. परमिओनिक्स मेम्ब्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात

2. ऑस्मोटेक मेम्ब्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात

3. टोयाएम टेक्नोलॉजीज (आई) प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

4. चार्ज्ड नैनोफिल्ट्रेशन झिल्ली प्रौद्योगिकी

5. ऑस्मोटेक मेम्ब्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात

घरेलू पेयजल को आर्सेनिक, लौह और सूक्ष्मजीवों से होने वाले संदूषण से शुद्ध करने के लिए नैनोकंपोजिट अल्ट्राफिल्ट्रेशन मेम्ब्रेन उपकरण

1. रूपाली एक्वाटेक, महाराष्ट्र

2. सोनादका इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

3. दत्तागुरु एंटरप्राइजेज, महाराष्ट्र

4. स्टेलारिन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली

5. मेकमैन वॉटर सॉल्यूशंस सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र

6. लर्नर्स कॉरपोरेशन, बिहार

बीएआरसी की ओर से विकसित जल शोधन प्रौद्योगिकियों को गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, बिहार, केरल, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में घरेलू और सामुदायिक स्तर पर तैनात किया गया है।

यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2238695) आगंतुक पटल : 27
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu