संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसदीय कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा संसद योजना के वेब पोर्टल का अपग्रेडेड संस्करण लॉन्च किया

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 6:46PM by PIB Delhi

युवा संसद कार्यक्रम का विस्तार करने और दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, संसदीय कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा संसद योजना (एनवाईपीएस) वेब पोर्टल का अपग्रेडेड संस्करण, एनवाईपीएस 2.0, लॉन्च किया। पिछला संस्करण, जो केवल मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों तक सीमित था, के उलट एनवाईपीएस 2.0 देश भर के सभी शिक्षण संस्थानों, समूहों और यहां तक ​​कि व्यक्तिगत नागरिकों के लिए खुला है। इसमें लिंग, जाति, पंथ, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, देश में स्थान, ग्रामीण क्षेत्र, छोटे संस्थान आदि की परवाह किए बिना सभी के लिए भागीदारी खुली है। भागीदारी का विवरण और युवा संसद सत्र का संचालन इस प्रकार है-

क्रम संख्या

वर्ष

संस्थान की सहभागिता

सामूहिक सहभागिता

निजी सहभागिता

प्रतिभागी नागरिकों/ विद्यार्थियों की कुल संख्या

(A+B+C)

पंजीकरण की संख्या

आयोजित कार्यक्रमों की संख्या

(*वाईपीएस की संख्या)

प्रतिभागी विद्यार्थियों की संख्या

(A)

पंजीकरण की संख्या

आयोजित कार्यक्रमों की संख्या

(*वाईपीएस की संख्या)

प्रतिभागी नागरिकों/ विद्यार्थियों की संख्या

(B)

प्रतिभागी नागरिकों/ विद्यार्थियों की संख्या

(C)

1

लॉन्च की शुरुआत 11-09-2024

से

08-03-2026 तक

4586

1564

53048

640

22

905

44222

98175

 

*वाईपीएस- युवा संसद की बैठकें

एनवाईपीएस 2.0 के संबंध में समावेशिता और जागरूकता के लिए, मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों; राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों; कई शिक्षा बोर्डों (सीबीएसई, सीआईएससीई) को पत्र लिखा है, और साथ ही समय-समय पर संसद टीवी पर एक प्रचार वीडियो भी प्रसारित किया जाता है।

यह जानकारी विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी

***

पीके/केसी/एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2238701) आगंतुक पटल : 21
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu