गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दांडी सत्याग्रह के सभी महापुरुषों को नमन किया
1930 ई. में आज ही के दिन महात्मा गांधी जी द्वारा शुरू किए गए दांडी सत्याग्रह ने हर आयु, वर्ग के भीतर स्वतंत्रता की इच्छा को और भी प्रबल बनाया
यह स्वदेशी की दिशा में उठाया गया ऐसा कदम था, जिसने स्वाधीनता आंदोलन की दिशा बदल दी
प्रविष्टि तिथि:
12 MAR 2026 2:40PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज दांडी सत्याग्रह के सभी महापुरुषों को नमन किया।
X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “1930 ई. में आज ही के दिन महात्मा गांधी जी ने दांडी सत्याग्रह शुरू किया था, जिसने हर आयु, वर्ग के भीतर स्वतंत्रता की इच्छा को और भी प्रबल बनाया। यह स्वदेशी की दिशा में उठाया गया ऐसा कदम था, जिसने स्वाधीनता आंदोलन की दिशा बदल दी। दांडी सत्याग्रह के सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ।”
****
RK/RR/PR/SK
(रिलीज़ आईडी: 2238825)
आगंतुक पटल : 78
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam