जल शक्ति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पीएमकेएसवाई के अंतर्गत एससीएडीए-आईओटी आधारित सिंचाई आधुनिकीकरण

प्रविष्टि तिथि: 12 MAR 2026 3:15PM by PIB Delhi

जल के राज्य का विषय होने के कारण, सिंचाई परियोजनाओं की योजना बनाना, उन्हें लागू करना और उनका प्रबंधन करना तथा राज्य में सिंचाई व्यवस्था को व्यापक बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करना संबंधित राज्य सरकार का दायित्व है। भारत सरकार की भूमिका तकनीकी सहायता प्रदान करने और चल रही योजनाओं के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओं के लिए आंशिक वित्तीय सहायता प्रदान करने तक सीमित है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) वर्ष 2015-16 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य खेतों में जल की वास्तविक उपलब्धता को बढ़ाना, सुनिश्चित सिंचाई के अंतर्गत कृषि योग्य क्षेत्र का विस्तार करना, खेतों में जल की उपयोग दक्षता में सुधार करना, स्थायी जल संरक्षण पद्धतियों को लागू करना आदि था। भारत सरकार ने दिसंबर 2021 में पीएमकेएसवाई के कार्यान्वयन को वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (पीएमकेएसवाई-एआईबीपी) के अंतर्गत भूमिगत पाइपलाइन, सूक्ष्म सिंचाई, एससीएडीए आधारित निगरानी आदि जैसी तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा दिया जाता है। राज्यों को जल उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए ऐसे उपायों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

पीएमकेएसवाई-एआईबीपी के अंतर्गत एससीएडीए को एक घटक के रूप में शामिल करने वाली कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सूची अनुलग्नक-I में दी गई है।

इसके अलावा, मंत्रिमंडल द्वारा दिनांक 09.04.2025 को पीएमकेएसवाई की उप-योजना के रूप में कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन के आधुनिकीकरण (एम-सीएडीडब्ल्यूएम) के लिए पायलट परियोजनाओं को लागू करने की मंजूरी दी गई है। इस योजना का उद्देश्य एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन के सिद्धांतों को अपनाते हुए निर्दिष्ट क्लस्टर में दबावयुक्त पाइप नेटवर्क के माध्यम से जल का कुशल वितरण और उपयोग तथा सूक्ष्म सिंचाई का उपयोग करना है। योजना के अंतर्गत जल लेखांकन और जल प्रबंधन के लिए सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (एससीएडीए) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) की भी परिकल्‍पना की गई है। एम-सीएडीडब्ल्यूएम योजना के अंतर्गत 23 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के कुल 32 क्लस्टरों को शामिल करने की मंजूरी दी गई है। इन 32 क्लस्टरों का विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है।

पीएमकेएसवाई-एआईबीपी के अंतर्गत राज्यों को परियोजना-वार मूल स्वीकृतियां (बजट आवंटन) जारी की जाती हैं। किसी परियोजना के अंतर्गत आने वाले घटकों को एक वित्तीय वर्ष में परियोजना के अंतर्गत हुई प्रगति और उस वित्तीय वर्ष में परियोजना के निष्पादन के लिए उनकी कार्य योजना के आधार पर शुरू किया जाता है। एम-सीएडीडब्ल्यूएम योजना के लिए स्वीकृत कुल परिव्यय 1600 करोड़ रुपए है, जिसमें से केंद्र सरकार का शेयर 1100 करोड़ रुपए (प्रशासनिक और अन्य व्यय के लिए 100 करोड़ रुपए सहित) और राज्य सरकार का शेयर 500 करोड़ रुपए है। वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान (बीई) में 550 करोड़ रुपए का परिव्यय है।

एम-सीएडीडब्ल्यूएम योजना से संबंधित विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है।

हालांकि, एम-सीएडीडब्ल्यूएम योजना विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों के लिए उपयुक्त मॉडल विकसित करेगी, जिसमें जल के विभिन्न स्रोतों और जल उपलब्धता के विभिन्न स्तरों को एकीकृत किया जाएगा, और सुनिश्चित सिंचाई और संरक्षित सिंचाई दोनों क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। ये मॉडल सामान्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन और विशेष रूप से सिंचाई सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए एक राष्ट्रीय योजना के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा, जो एकीकृत, स्थायी, कुशल और समावेशी जल प्रबंधन पर आधारित होगी।

यह सूचना जल शक्ति राज्यमंत्री श्री राज भूषण चौधरी द्वारा लोकसभा में लिखित प्रश्न के उत्तर में प्रदान की गई है।

*****

 

एनडी

अनुलग्नक-I

पीएमकेएसवाई-एआईबीपी के अंतर्गत एससीएडीए को एक घटक के रूप में शामिल करने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाएं

क्र. सं.

राज्य

परियोजना का नाम

परियोजना की स्थिति

(1)

(2)

(3)

(4)

1.

कर्नाटक

नारायणपुर लेफ्ट बैंक कैनाल का ईआरएम

पूर्ण

2.

मध्य प्रदेश

इंदिरा सागर नहर परियोजना चरण-V (खरगांव लिफ्ट)

पूर्ण

3.

महाराष्ट्र

लोअर वर्धा परियोजना

पूर्ण

4.

महाराष्ट्र

बेम्बला नदी परियोजना

पूर्ण

5.

महाराष्ट्र

डोंगरगांव परियोजना

पूर्ण

6.

महाराष्ट्र

बोदवड परिसर सिंचन योजना चरण-I

जारी

7.

महाराष्ट्र

गोसीखुर्द परियोजना

जारी

8.

महाराष्ट्र

लोअर पेढ़ी परियोजना

जारी

9.

तेलंगाना

जे. चोक्का राव देवदुला लिफ्ट सिंचाई योजना

जारी

10.

झारखंड

सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना

जारी

 

अनुलग्नक-II

एम-सीएडीडब्ल्यूएम के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं/क्लस्टरों की सूची

क्र. सं.

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र

क्लस्टर का नाम

जिला

क्लस्टर सीसीए (हेक्टेयर)

कुल लागत

(रुपए करोड़ में)

राज्य/ संघ राज्य क्षेत्र को जारी राशि (सीए का 5%)

(रुपए हजार में)

(1)

(2)

(3)

(4)

(5)

(6)

(7)

1

आंध्र प्रदेश

पेद्दागेडा परियोजना डब्ल्यूयूए - 3,4,5,6 क्लस्टर

विजयनगरम और पार्वतीपुरम मान्यम

3061

60.76

18,228

2

अरुणाचल प्रदेश

डेकम रिक्मेंग (लेडम गांव)

पूर्वी सियांग

978

19.41

8,736

3

असम

सिंगुआ एफआईएस

कामरूप

1200

23.82

10,719

4

बिहार

महमदपुर

मुजफ्फरपुर

2450

48.6325

14,590

   

बादल(480)

       

5

बिहार

बंगड़ा-

सारण

2,195

43.57

13,071

   

किशुनपुर

       

6

छत्तीसगढ़

बगिया

जशपुर

4831

95.90

28,769

7

गोवा

साल, वडवाल, मेनक्यूरेम

/अडवालपाल

उत्तरी गोवा

1,563

31.03

9,308

8

गुजरात

मांडवी- मंगरोल तालुका गांव

सूरत

6,069

120.46

36,139

9

गुजरात

पिंचवी

गिर सोमनाथ

523

10.38

3,114

10

हरियाणा

पनिहार-चौधरीवास

हिसार

4,950

98.26

29,477

11

हिमाचल प्रदेश

हरोली

ब्लॉक, जिला ऊना

ऊना

4889

97.05

43,671

12

कर्नाटक

तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर की डिस्ट्रीब्यूटरी 54 9आर

रायचूर

2,600

51.61

15,483

13

कर्नाटक

हट्टीकुनी

यादगिरी

2,145

42.58

12,773

14

मध्य प्रदेश

गुदरिया

खंडवा

2,320

46.05

13,816

15

मध्य प्रदेश

नेतनगांव

खंडवा

2,387

47.38

14,213

16

मध्य प्रदेश

बहुती पीएच2

रीवा

3160

62.73

18,818

17

महाराष्ट्र

वाघुर एलबीसी की असोदा भदाली शाखा नहर

जलगांव

4996

99.17

29,751

18

मणिपुर

पेंगजंग

चुराचांदपुर

500

9.93

4,466

19

मेघालय

लिंगखोई एफआईपी

पूर्वी खासी हिल्स

170

3.37

1,519

20

मिजोरम

चम्फाई उप-घाटी एमसीएडी क्लस्टर, चम्फाई

चम्फाई

320

6.35

2,858

21

नागालैंड

मोंगल्यू

जलुकी

पेरेन

200

3.97

1,787

22

ओडिशा

एमसीएडी क्लस्टर-

V

नुआपाडा

3,180

63.12

18,937

23

पंजाब

एसबीएस नगर

एसबीएस नगर

856

16.99

5,097

24

पंजाब

लुधियाना, मलेरकोटला, फतेहगढ़

साहिब

लुधियाना, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब

1500

29.78

8,933

25

राजस्थान

बीसलपुर की दाहिनी मुख्य नहर (आरएमसी)

परियोजना

टोंक

5,000

99.25

29,775

26

तमिलनाडु

पल्लाडम एक्‍सटेंशन नहर

तिरुपुर

4,989

99.03

29,709

27

त्रिपुरा

ब्रह्मचेरा

खोवाई

135

2.68

1,206

28

उत्तर प्रदेश

बरगदवा

गोरखपुर

149

2.96

887

29

उत्तर प्रदेश

मलाऊं और मझगवां

गोरखपुर

550

10.92

3,275

30

उत्तर प्रदेश

प्रजापतिपुर

संत कबीर नगर

284

5.64

1,691

31

उत्तर प्रदेश

राजधानी

गोरखपुर

790

15.68

4,704

32

जम्मू और कश्मीर

पट्यारी

सांबा

400

7.94

3,573

****


(रिलीज़ आईडी: 2238843) आगंतुक पटल : 112
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu