पर्यटन मंत्रालय
विदेशों में रोडशो और प्रचार गतिविधियों के माध्यम से भारत सहित राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा: केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
प्रविष्टि तिथि:
12 MAR 2026 5:37PM by PIB Jaipur
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्य सभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि पर्यटन मंत्रालय देश के पर्यटन स्थलों और पर्यटन उत्पादों, जिनमें राजस्थान भी शामिल है, को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित करता है। इन गतिविधियों का आयोजन भारतीय मिशनों, राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन तथा ट्रैवल ट्रेड सेक्टर के सहयोग से किया जाता है, जिसका उद्देश्य देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों (इनबाउंड टूरिज्म) को बढ़ावा देना है।
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इन प्रचार गतिविधियों में पर्यटन रोडशो का आयोजन, अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल ट्रेड प्रदर्शनी, मेले और कार्यक्रमों में भागीदारी, विदेशी टूर ऑपरेटरों, मीडिया और इंफ्लुएंसर्स के लिए परिचयात्मक (FAM) भ्रमण का आयोजन, इंडिया फूड फेस्टिवल का आयोजन, स्थानीय टूर ऑपरेटरों और अन्य उद्योग हितधारकों के साथ सहभागिता तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचार-प्रसार आदि शामिल हैं।
उन्होने बताया कि पर्यटन मंत्रालय भारतीय मिशनों और ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशनों के समन्वय से समय-समय पर प्रमुख और संभावित पर्यटक स्रोत बाजारों में रोडशो आयोजित करता है। हाल के समय में ऐसे रोड शो रूस, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड और मलेशिया सहित कई देशों में आयोजित किए गए हैं।
श्री शेखावत ने कहा कि इन प्रचार गतिविधियों के दौरान भारतीय मिशन भारतीय प्रवासी समुदाय, जिसमें अप्रवासी राजस्थानी भी शामिल हैं, तथा स्थानीय हितधारकों के साथ भी संपर्क स्थापित करते हैं। ये सभी प्रचार-प्रसार गतिविधियां नियमित और सतत रूप से संचालित की जाती हैं।
(रिलीज़ आईडी: 2239054)
आगंतुक पटल : 17