पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

गोल्फ पर्यटन की स्थिति

प्रविष्टि तिथि: 12 MAR 2026 4:48PM by PIB Delhi

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि गोल्फ पर्यटन सहित पर्यटन स्थलों और उत्पादों का विकास और प्रचार-प्रसार, संबंधित राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों द्वारा किया जाता है।

पर्यटन मंत्रालय ने गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद के लिए दिशानिर्देश तैयार किए हैं। मंत्रालय गोल्फ क्लबों, गोल्फ इवेंट मैनेजरों, राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, अनुमोदित टूर ऑपरेटरों/अनुमोदित ट्रैवल एजेंटों और कॉर्पोरेट घरानों से गोल्फ आयोजनों, गोल्फ शो, गोल्फ प्रचार कार्यशालाओं/कार्यक्रमों/वार्षिक बैठकों/सम्मेलनों के लिए वित्तीय सहायता हेतु आवेदन आमंत्रित करता है।

गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय द्वारा स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं का विवरण अनुलग्नक में प्रस्तुत है।

***

अनुलग्नक

गोल्फ पर्यटन पहल

केंद्रीय एजेंसियों को सहायता के लिए स्वीकृत परियोजनाओं की सूची

लाखों रुपये में

क्र.सं.

परियोजना

राज्य

एजेंसी

स्वीकृति तिथि

स्वीकृत राशि

जारी राशि

1.

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा त्रिवेंद्रम गोल्फ क्लब में गोल्फ कोर्स का उन्नयन

 

केरल

भारतीय खेल प्राधिकरण

31-03-2017

2464.99

1232.49

 

स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की सूची

 (करोड़ रुपये में)

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

सर्किट / स्वीकृति वर्ष

परियोजना का नाम

स्वीकृत राशि

जारी की गई राशि

/ अधिकृत

मिजोरम

पूर्वोत्तर सर्किट 2015-16

थेन्ज़ॉल और साउथ ज़ोटे, जिला सेरछिप और रेइक का विकास

92.26

92.26

यह परियोजना स्वदेश दर्शन - पूर्वोत्तर सर्किट के तहत थेनज़ॉल और दक्षिण ज़ोटे, जिला सेरछिप और रीक, मिजोरम में थेनज़ॉल में विभिन्न घटकों के लिए स्वीकृत की गई है, जिसमें 18-होल गोल्फ कोर्स और संबंधित ढांचागत अवसंरचना शामिल है।

अन्य पहल

कश्मीर में पर्यटन के अवसर बढाने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सरकार और फिक्की तथा भारतीय गोल्फ पर्यटन संघ के सहयोग से 12 और 13 अप्रैल, 2021 को श्रीनगर में "कश्मीर की पर्यटन क्षमता का उपयोग" कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रदर्शनियों, विचार-विमर्श सत्रों और परिचयात्मक यात्राओं द्वारा कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, स्वादिष्ट व्यंजनों और गोल्फ पर्यटन प्रदर्शित कर कश्मीर में पर्यटन के अवसर दर्शाए गए। इस आयोजन में मीडिया, टूर ऑपरेटर, सरकारी अधिकारियों और विदेशी राजदूतों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2239138) आगंतुक पटल : 73
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English