पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाएँ

प्रविष्टि तिथि: 12 MAR 2026 4:47PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय अपने "सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण (सीबीएसपी)" योजना के तहत देशभर में पुरुष और महिला प्रशिक्षुओं , स्थानीय समुदायों, आदिवासी क्षेत्रों, वंचित पृष्ठभूमि के युवाओं आदि के कौशल विकास, उन्नत कौशल विकास और पुनः कौशल विकास के लिए आतिथ्य एवं पर्यटन संबंधी अल्पकालिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम आयोजित करता है। इस योजना के अंतर्गत "हुनर से रोजगार तक" सहित कई कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। यह योजना देशभर में सरकारी संस्थानों और सूचीबद्ध निजी संस्थानों, जिनमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, इंडियन कलिनरी इंस्टीट्यूट आदि शामिल हैं, के माध्यम से कार्यान्वित की जाती है।

पर्यटन मंत्रालय ने 2025 में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के माध्यम से योजना का तृतीय-पक्ष मूल्यांकन कराया मूल्यांकन इस बात की पुष्टि करता है कि सीबीएसपी योजना ने वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक विभिन्न क्षेत्रों में 1.68 लाख से अधिक व्यक्तियों को प्रशिक्षण देकर और 36,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करके भारत के पर्यटन और आतिथ्य कार्यबल को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत किया है।

पर्यटन मंत्रालय ने 2024 में 'पर्यटन मित्र/पर्यटन दीदी' नाम से एक राष्ट्रीय जिम्मेदार पर्यटन पहल शुरू की। इसके अंतर्गत स्थानीय सेवा प्रदाताओं जैसे कैब चालक, ऑटो चालक, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस स्टेशन के कर्मचारी, होटल कर्मचारी, रेस्तरां कर्मचारी, होमस्टे मालिक, टूर गाइड, पुलिसकर्मी, स्ट्रीट वेंडर, दुकानदार, छात्र आदि को प्रशिक्षण दिया जाता है इनमें महिलाएं और हाशिए पर रहने वाले समुदाय भी शामिल हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के महत्व, सामान्य स्वच्छता, सुरक्षा, स्थिरता के बारे में जागरूकता पैदा करना और पर्यटकों को उच्चतम स्तर की मेहमाननवाजी और देखभाल प्रदान करना है। इस पहल के अंतर्गत लगभग 4382 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाने और स्थानीय समुदायों के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए, पाठ्यक्रम का विस्तार/संशोधन करके, उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार पर्यटन स्थलों को जोड़कर, सीबीएसपी योजना के दायरे को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले 3 वर्षों के दौरान वित्तपोषण के स्वरूप, आयोजित प्रशिक्षणों और प्रशिक्षुओं के प्लेसमेंट का विवरण संलग्न है ।

इसके अलावा, आतिथ्य सत्कार, सेवा और देखभाल के उच्चतम मानकों के पेशेवरों को विकसित करने के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए, प्रारंभ में 21 केंद्रीय होटल प्रबंधन संस्थानों और 8 प्रमुख आतिथ्य समूहों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे, इन समूहों में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड, आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, मैरियट होटल्स, ललित होटल ग्रुप, आईटीसी ग्रुप ऑफ होटल्स, लेमन ट्री होटल्स, अपीजय सुरेंद्र पार्क होटल्स और रेडिसन होटल ग्रुप शामिल थे।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/एनकेएस/

परिशिष्ट

वित्तीय वर्ष 2023-24 से वित्तीय वर्ष 2025-26 ( 28 फरवरी 2026 तक) के दौरान सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण योजना (सीबीएसपी) के तहत प्रशिक्षित और नियुक्त प्रशिक्षुओं का विवरण।

वित्तीय वर्ष

वार्षिक बजट (बीई)

(करोड़ में)

प्रशिक्षित व्यक्तियों की संख्या

रखे गए व्यक्तियों की संख्या

2023-24

35.00

24153

4584

2024-25

34.05

89801

25158*

2025-26

25.00

570*

17*

*अनंतिम

स्रोत: पर्यटन मंत्रालय

******

 

पीके/ केसी


(रिलीज़ आईडी: 2239164) आगंतुक पटल : 82
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English