जनजातीय कार्य मंत्रालय
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए बजटीय आवंटन
प्रविष्टि तिथि:
12 MAR 2026 4:55PM by PIB Delhi
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने लोकसभा को सूचित किया कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों, अर्थात् 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) की योजना सहित मंत्रालय की कुछ प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत कुल बजट आवंटन और वास्तविक व्यय अनुलग्नक में दिया गया है।
ओडिशा राज्य में 111 ईएमआरएस की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 47 ईएमआरएस क्रियाशील हैं। 54 ईएमआरएस के भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है और 57 निर्माण के विभिन्न चरणों पर हैं।
कंधमाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में, 10 ईएमआरएस स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 2 क्रियाशील हैं। 2 ईएमआरएस के भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है और 8 निर्माण के विभिन्न चरणों पर हैं।
पिछले 3 वर्षों में ओडिशा के लिए ईएमआरएस की स्थापना और परिचालन के लिए जारी की गई निधियों का ब्यौरा निम्नानुसार है:
|
वर्ष
|
लाख रुपये में
|
|
2023-24
|
48,934.80
|
|
2024-25
|
64,965.47
|
|
2025-26 (28.02.2026 तक)
|
60,895.45
|
06.03.2026 तक, 156564 छात्र ईएमआरएस में नामांकित हो चुके हैं। इसके अलावा, जैसा कि राज्यों द्वारा सूचित किया गया है, 2024-25 के दौरान, कक्षा X में ईएमआरएस छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89% और कक्षा XII में 85% था। 129 ईएमआरएस ने दसवीं कक्षा में 100% परिणाम (रिज़ल्ट) प्राप्त किए और 72 ईएमआरएस ने बारहवीं कक्षा में 100% परिणाम (रिज़ल्ट) प्राप्त किए। उसी वर्ष, 219 ईएमआरएस छात्रों ने आईआईटी-जेईई (मुख्य), 34 ने आईआईटी-जेईई (एडवांस्ड), और 344 छात्रों ने नीट परीक्षा में अर्हता प्राप्त की, जो सीखने के सकरात्मक परिणाम दर्शाता है।
ईएमआरएस में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए, संबंधित ईएमआरएस राज्यों में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अलावा एनईएसटीएस द्वारा राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। चौथी राष्ट्रीय ईएमआरएस खेल प्रतियोगिता 2025, 11 से 15 नवंबर 2025 तक राउरकेला, सुंदरगढ़ और राजगंगपुर, ओडिशा में आयोजित की गई। 21 राज्यों और 1 संघ राज्यक्षेत्र के लगभग 5,500 जनजातीय छात्रों ने 22 व्यक्तिगत और समूह (टीम) खेल विधाओं में भाग लिया, जिसमें लड़कियों और लड़कों की भागीदारी लगभग बराबर थी। तेलंगाना समग्र (ओवरऑल) रूप से विजेता (चैंपियन) बना, उसके बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का स्थान रहा।
मंत्रालय को ऐसा कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।
अनुलग्नक
श्री सुकांत कुमार पाणिग्रही द्वारा “एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए बजटीय आवंटन” के संबंध में उठाए गए दिनांक 12.03.2026 के लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या †3439 के भाग (क) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक
2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं के तहत योजना-वार बजट आवंटन और वास्तविक खर्च
|
(करोड़ रू. में)
|
|
योजना का नाम
|
बजटीय आवंटन
|
व्यय
|
बजटीय आवंटन
|
व्यय
|
बजटीय आवंटन
|
व्यय (06.03.2026 तक)
|
|
2023-24
|
2024-25
|
2025-26
|
|
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस)
|
2471.81
|
2447.06
|
4748.92
|
4716.31
|
4900.00
|
4252.92
|
|
टीएसपी को एससीए (प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना-पीएमएएजीवाई)
|
300.00
|
149.93
|
127.51
|
126.19
|
170.00
|
55.84
|
|
अनुच्छेद 275 (1) के तहत अनुदान
|
1172.10
|
1172.10
|
1170.57
|
1170.57
|
1171.00
|
568.67
|
|
अनुसूचित जनजातियों के लिए कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों को सहायता
|
150.00
|
149.95
|
160.00
|
175.00
|
153.93
|
121.23
|
|
प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन (पीएमजेवीएम)
|
143.00
|
137.10
|
152.32
|
112.58
|
190.89
|
190.89
|
|
जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (टीआरआई) को सहायता
|
50.00
|
43.54
|
90.00
|
90.00
|
90.00
|
28.24
|
|
अजजा छात्रों की उच्चत्तर शिक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति और छात्रवृत्ति
|
230.00
|
230.00
|
240.00
|
240.00
|
220.00
|
199.83
|
|
विदेश में पढ़ाई के लिए अजजा छात्रों को छात्रवृत्ति
|
7.00
|
7.00
|
6.00
|
6.00
|
8.00
|
7.40
|
|
मैट्रिक-पूर्व छात्रवृत्ति
|
411.63
|
308.59
|
200.00
|
163.69
|
175.00
|
150.47
|
|
मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति
|
2371.01
|
2668.83
|
2462.68
|
2598.34
|
2864.34
|
2836.38
|
|
जनजातीय त्यौहार, शोध सूचना और जन शिक्षा [जनजातीय शोध, सूचना, शिक्षा, संचार और कार्यक्रम (टीआरआई-ईसीई)]
|
45.00
|
32.04
|
32.00
|
28.33
|
32.00
|
23.68
|
|
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) (एमपीसी)
|
100.00
|
99.99
|
150.00
|
99.68
|
184.99
|
142.41
|
|
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए)
|
|
500.00
|
477.68
|
500.00
|
264.13
|
*****
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2239295)
आगंतुक पटल : 51