जनजातीय कार्य मंत्रालय
अनुसूचित जनजातियों के लड़कों और लड़कियों के लिए छात्रावास
प्रविष्टि तिथि:
12 MAR 2026 4:36PM by PIB Delhi
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने लोकसभा को सूचित किया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए) जनजातीय छात्रों तक शिक्षा की पहुंच को सुविधाजनक बनाने में मदद करने हेतु 30 राज्यों/संघ राज्यक्षेत्रों के 63,843 गांवों में 2 अक्टूबर, 2024 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) की केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत 100% वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। डीए-जेजीयूए में सामाजिक शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) द्वारा स्कूलों में 1000 जनजातीय छात्रावास स्थापित करने का भी प्रावधान है, जो आवश्यक रूप से जनजातीय विद्यालय हो भी सकते हैं और नहीं भी। ऐसे छात्रावासों को किसी भी सरकारी स्कूल से जोड़ा जाएगा और समग्र शिक्षा अभियान के मानदंडों के अनुसार वित्त पोषित किया जाएगा।
(ख) जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कुल राशि और योजना की शुरुआत के दौरान अर्थात वर्ष 2024 से डीएजेजीयूए के तहत विभिन्न राज्यों/संघ राज्यक्षेत्रों को जारी की गई राशि नीचे सारणीबद्ध हैः -
जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा डीएजेजीयूए के तहत छात्रावासों के निर्माण के लिए राज्यों/संघ राज्यक्षेत्रों को स्वीकृत राज्य-वार निधि और जारी की गई राज्य-वार निधि निम्नानुसार हैः- (योजना के शुभारंभ से अर्थात् वर्ष 2024-25 से)
|
क्र.सं.
|
राज्य
|
पीएसी द्वारा स्वीकृत राशि (लाख में)
|
जारी की गई निधि
(लाख में)
|
|
1
|
आंध्र प्रदेश
|
7539.13
|
1692.33
|
|
2
|
अरुणाचल प्रदेश
|
275
|
197.04
|
|
3
|
असम
|
12568
|
5858.8
|
|
4
|
छत्तीसगढ़
|
51150
|
0
|
|
5
|
गुजरात
|
10388
|
4714.2
|
|
6
|
हिमाचल प्रदेश
|
1100
|
440
|
|
7
|
जम्मू और कश्मीर
|
116.68
|
116.68
|
|
8
|
झारखंड
|
11825
|
3760
|
|
9
|
केरल
|
550
|
46.86
|
|
10
|
मध्य प्रदेश
|
44751.06
|
9543.73
|
|
11
|
महाराष्ट्र
|
52795.10
|
19775.30
|
|
12
|
ओडिशा
|
22680
|
14665.8
|
|
13
|
राजस्थान
|
13691.77
|
4946.44
|
|
14
|
सिक्किम
|
1,925.00
|
410.7
|
|
15
|
तमिलनाडु
|
2721.06
|
1198.18
|
|
16
|
त्रिपुरा
|
7270
|
463.65
|
*****
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2239329)
आगंतुक पटल : 41
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English