जनजातीय कार्य मंत्रालय
जनजातियों हेतु थारुहट क्षेत्र का विकास
प्रविष्टि तिथि:
12 MAR 2026 4:40PM by PIB Delhi
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने लोकसभा को सूचित किया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 2 अक्टूबर, 2024 को शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) का लक्ष्य 30 राज्यों/संघ राज्यक्षेत्रों के 549 जिलों और 2,911 प्रखंडों (ब्लॉकों) में 63,843 गांवों के जनजातीय लोगों के लिए अवसंरचनात्मक अंतरों को संतृप्त करना, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाड़ी सुविधाओं, सड़कें, पेयजल, बिजली तक बेहतर पहुंच और आजीविका के अवसर प्रदान करना है।
(ख) धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) की अवधि 2 अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2029 तक है। इस अभियान में 17 मंत्रालयों के 25 उपाय एकीकृत (शामिल) हैं। प्रमुख बहु-क्षेत्रीय उपायों में निम्नलिखित शामिल हैंः
|
क्र.
सं.
|
मंत्रालय
|
गतिविधि
|
मिशन लक्ष्य (2024-2028)
|
|
1
|
ग्रामीण विकास मंत्रालय
(एमओआरडी)
|
प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) – ग्रामीण (ग्रामीण विकास मंत्रालय)
|
20 लाख पक्के मकान
|
|
2
|
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएमजीएसवाई - (ग्रामीण विकास मंत्रालय)
|
25000 कि.मी. सड़क
|
|
3
|
जल शक्ति मंत्रालय
|
जल जीवन मिशन (जेजेएम)
|
हर पात्र गांव/बस्ती ~ 63000 गांव
|
|
4
|
विद्युत मंत्रालय
|
नवस्वरूपित वितरण क्षेत्र योजना - आरडीएसएस
|
प्रत्येक अविद्युतीकृत आवास और असंबद्ध सार्वजनिक संस्थान (~2.35 लाख)
|
|
5
|
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
|
नई सौर ऊर्जा योजना- पीएम सूर्य
|
प्रत्येक अविद्युतीकृत आवास और सार्वजनिक संस्थान जो ग्रिड के अंतर्गत नहीं आते हैं
|
|
6
|
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
|
पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन-पीएम अभिम (एबीएचआईएम)
|
1000 एमएमयू
|
|
7
|
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
|
आंगनवाड़ी केंद्र- पोषण 2.0 (आईसीडीएस)
|
8000 सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र (2000 नये आंगनवाड़ी केन्द्र और 6000 का उन्नयन)
|
|
8
|
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय
|
समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए)
|
1000 छात्रावास
|
|
9
|
आयुष मंत्रालय
|
राष्ट्रीय आयुष मिशन
|
ईएमआरएस में 700 पोषण वाटिकाएं
|
|
10
|
संचार मंत्रालय
|
सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि (यूएसओएफ)
|
5252 गांव
|
|
11
|
पर्यटन मंत्रालय
|
उत्तरदायी पर्यटन (स्वदेश दर्शन)
|
1000 गृह प्रवास (होम स्टे)
|
|
12
|
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
|
जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) योजना
|
(i) जनजातीय जिलों में कौशल केंद्र (ii) 1000 वन धन विकास केंद्रों और जनजातीय समूहों का प्रशिक्षण
|
|
13
|
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
|
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई)
|
एफआरए पट्टाधारकों को सतत कृषि सहायता (~ 2 लाख)
|
|
14
|
मत्स्य पालन विभाग
|
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई)
|
जनजातीय मछुआरों को सहायता: 10,000 आईएफआर और 1000 सीएफआर
|
|
15
|
पशुपालन और डेयरी विभाग
|
राष्ट्रीय पशुधन मिशन
|
8500 आईएफआर धारकों को पशुधन प्रबंधन सहायता
|
|
16
|
पंचायती राज मंत्रालय
|
क्षमता निर्माण -
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए)
|
एफआरए से संबंधित कार्य करने वाले उप-मंडल, जिला और राज्य स्तर की सभी ग्राम सभाएं और संबंधित अधिकारी
|
|
17
|
जनजातीय कार्य मंत्रालय
|
पीएमएएजीवाई/टीडी को एससीए
|
100 टीएमएमसी - बहुउद्देशीय विपणन केंद्र
|
|
जनजातियों के लिए आश्रम विद्यालयों/सरकारी विद्यालयों और छात्रावासों का उन्नयन
|
|
एफआरए दावा समर्थन
|
|
17 राज्यों में सिकल सेल रोग के लिए सीओसी
|
*****
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2239365)
आगंतुक पटल : 37
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English