प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की

राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने ईरान और इस क्षेत्र की स्थिति पर अपना दृष्टिकोण साझा किया

प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों को सुलझाने पर भारत के निरंतर रुख को दोहराया

प्रधानमंत्री ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई, तथा ऊर्जा और सामान के निर्बाध आवागमन के संबंध में भारत की प्राथमिकता पर बल दिया

प्रविष्टि तिथि: 12 MAR 2026 11:41PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस्लामी गणराज्य ईरान के के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेशकियन के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की।

राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने प्रधानमंत्री को ईरान की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी और इस क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में बदलती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने भारत के इस निरंतर रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही सुलझाया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने ईरान सहित इस क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के संबंध में भारत की प्राथमिकता पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने ऊर्जा और सामान के निर्बाध आवागमन के महत्व पर भी ज़ोर दिया।

दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

*******

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2239384) आगंतुक पटल : 254
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam