कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी महाराष्ट्र के भद्रावती में दो एकीकृत कोयला गैसीकरण संयंत्रों का भूमि पूजन करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2026 8:30PM by PIB Delhi

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी 13 और 14 मार्च, 2026 को नागपुर स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान श्री रेड्डी दो एकीकृत कोयला गैसीकरण संयंत्रों का भूमि पूजन करेंगे। केंद्रीय मंत्री मुरपार माइन क्लोजर साइट की समीक्षा भी करेंगे और हितधारकों के साथ माइन क्लोजर सलाहकार समिति की बैठक करेंगे।

कोयला गैसीकरण मिशन को 2030 तक 100 मिलियन टन कोयले को गैसीकृत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया, जिससे इस महत्वपूर्ण संसाधन के मूल्य और उपयोगिता को अधिकतम किया जा सके। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को अपनाया जा सके और कोयले के सतत उपयोग को सुनिश्चित किया जा सके।

देश में कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए जनवरी 2024 में 8500 करोड़ रुपये की एक वित्तीय प्रोत्साहन योजना शुरू की गई। इस पहल से यूरिया, प्राकृतिक गैस, इथेनॉल, कोकिंग कोयला आदि के आयात प्रतिस्थापन को बढ़ावा मिलेगा। इससे कोयला संसाधनों के उपयोग में भी तेजी आएगी।

कोयला गैसीकरण के लिए जो विजन तय किया गया था, वह अब साकार हो रहा है। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के साथ चंद्रपुर के भद्रावती औद्योगिक क्षेत्र में दो निजी कंपनियों— ग्रेटा एनर्जी एंड मेटल प्राइवेट लिमिटेड  और न्यू एरा  क्लीनटेक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेडकी परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। ये परियोजनाएं उन सात परियोजनाओं में शामिल हैं, जिन्हें भारत सरकार की योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन देने के लिए चुना गया है।

ग्रेटा एनर्जी एंड मेटल प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (डीआरआई) के उत्पादन के लिए एक कोयला गैसीकरण परियोजना स्थापित कर रही है, जबकि न्यू एरा क्लीनटेक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड अमोनियम नाइट्रेट और हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए एक कोयला गैसीकरण परियोजना स्थापित कर रही है।

****

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2240050) आगंतुक पटल : 105
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Telugu