गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की 215वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित मतुआ धर्म मेला को लेकर मतुआ समुदाय को शुभकामनाएं दी
दिव्य आत्मा ठाकुर जी ने भक्ति, समानता तथा नैतिक जीवन के मोती प्रस्तुत किए, जो आज हमारे मार्गदर्शक सिद्धांत हैं
उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल में आयोजित मतुआ धर्म मेला 2026 इन सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सशक्त करे
प्रविष्टि तिथि:
16 MAR 2026 11:37AM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की 215वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित मतुआ धर्म मेला को लेकर मतुआ समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “"पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की 215वीं जयंती के पावन अवसर पर मतुआ धर्म मेला को लेकर मैं मतुआ समुदाय के हमारे सभी बहनों-भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। दिव्य आत्मा ठाकुर जी ने हमारी ज्ञान की गहनता में गोता लगाया और भक्ति, समानता तथा नैतिक जीवन के मोती प्रस्तुत किए, जो आज हमारे मार्गदर्शक सिद्धांत हैं। उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल में आयोजित मतुआ धर्म मेला 2026 इन सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सशक्त करे।"
>
****
RK/RR/SK
(रिलीज़ आईडी: 2240502)
आगंतुक पटल : 199
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada