सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सांख्यिकी विभाग मोबाइल एप्लिकेशन को फरवरी 2026 तक 17,475 बार डाउनलोड किया गया और 3,66,390 बार हिट्स आए

प्रविष्टि तिथि: 16 MAR 2026 2:55PM by PIB Delhi

भारत सरकार के सांख्यिकी विभाग के मोबाइल एप्लिकेशन को फरवरी 2026 तक 17,475 बार डाउनलोड किया गया है और इस पर 3,66,390 बार हिट किया गया है। इसके अतिरिक्त, फरवरी 2026 में इसके 2576 सक्रिय उपयोगकर्ता थे।

डेटासेट, विज़ुअलाइज़ेशन और इन्फ़ोग्राफ़िक्स को शामिल करना एक सतत प्रक्रिया है। वर्तमान में, राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, थोक मूल्य सूचकांक, घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, उद्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण, गैर-निगमित क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण और आर्थिक जनगणना सहित 9 सांख्यिकीय उत्पादों का डेटा और विज़ुअलाइज़ेशन मोबाइल एप्लिकेशन पर उपलब्ध है, जिनमें 12 सामाजिक-आर्थिक संकेतक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ऐप पर 178 इन्फ़ोग्राफ़िक्स भी उपलब्ध हैं।

उपयोगकर्ताओं की रेटिंग के रूप में प्रतिक्रिया गूगल प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.9/5.0 और आईओएस ऐप स्टोर पर 4.8/5.0 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा, इस ऐप में एक अंतर्निहित प्रतिक्रिया अनुभाग है और प्राप्त प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण ऐप में सुधार के लिए किया जाता है।

यह ऐप सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के डिजिटल डेटा प्रसार पैकेज के एक हिस्से के रूप में विकसित किया गया है, जिसका विशिष्ट उद्देश्य हितधारकों को चलते-फिरते चुनिंदा संकेतक उपलब्ध कराना है। इसलिए, इस समय ऐप को अन्य राष्ट्रीय डेटा प्लेटफॉर्मों के साथ एकीकृत करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज राज्यसभा में यह जानकारी दी।

****

पीके/केसी/एसकेजे/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2240677) आगंतुक पटल : 95
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu