निर्वाचन आयोग
भारतीय चुनाव आयोग ईसीआई ने असम विधानसभा 2026 के सामान्य निर्वाचन के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
16 MAR 2026 5:07PM by PIB Delhi
1.भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने असम विधानसभा 2026 के चल रहे सामान्य निर्वाचन के लिए एक विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
2.ईसीआई ने 15 मार्च 2026 को रविवार को असम सहित 4 अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सामान्य निर्वाचनों का कार्यक्रम घोषित किया। असम में मतदान की तिथि 9 अप्रैल 2026 को होगी तथा मतगणना 4 मई 2026 को निर्धारित है।
3.मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने कल चुनाव कार्यक्रम घोषित करने वाले अपने प्रेस वार्ता में आश्वासन दिया था कि असम सहित सभी राज्यों में निर्वाचन शांतिपूर्ण होंगे।4. विशेष पर्यवेक्षक श्री मनजीत सिंह राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।
5. ईसीआई ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए असम के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
6. विशेष पर्यवेक्षक नियमित रूप से असम का दौरा करेंगे ताकि राज्य में मतदान की तैयारी एवं सामान्य निर्वाचन के संचालन का अवलोकन कर सकें तथा आवश्यकतानुसार आयोग को जानकारी प्रदान करें।
7. आयोग की आंखें और कान के रूप में, विशेष पर्यवेक्षक असम में स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्वाचन के संचालन को और मजबूत करेंगे।
***
पीके /केसी /एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2240837)
आगंतुक पटल : 191