संघ लोक सेवा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2024

प्रविष्टि तिथि: 16 MAR 2026 6:15PM by PIB Delhi

सिविल सेवा परीक्षा, 2024 का परिणाम, दिनांक 22.04.2025 के प्रेस नोट द्वारा घोषित किया गया था, जिसमें 1129 रिक्तियों के लिए, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और कुछ अन्य केन्द्रीय सेवा के समूह ‘क’ तथा समूह ‘ख’ में नियुक्ति हेतु योग्यताक्रम में 1009 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई थी।

2. उक्त प्रेस नोट में यह भी सूचित किया गया था कि आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा नियमावली के नियम 20(4) और 20(5) के अनुसार संबंधित श्रेणियों के तहत अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार के नीचे योग्यताक्रम में एक समेकित आरक्षित सूची भी तैयार की गई है।

3. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अनुरोध पर, आयोग ने इससे पहले 28.10.2025 की प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से 114 उम्मीदवारों की एक आरक्षित सूची जारी की थी, जिसमें सामान्यवर्ग के 94, इ.डब्ल्यू.एस.के 05, अव.पि.. के 13, अ.जा.के 01 और अ.जा..के 01 उम्मीदवार शामिल थेअब फिर से कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अनुरोध पर आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा, 2024 के आधार पर आरक्षित सूची के शेष पद को भरने के लिए सामान्य वर्ग के 01 (एक) उम्मीदवार की सिफारिश की है। उक्‍त अनुशंसित उम्मीदवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा सीधे ही सूचित किया जाएगा।

4. इस 01 (एक) उम्मीदवार का विवरण, जिसकी अनुशंसा समेकित आरक्षित सूची से योग्यता क्रम में की जा रही है, नीचे दिया गया है:

 

क्रम संख्या

रोल नंबर

उम्मीदवार का  नाम

1

6206417

  वीरगन्धम लक्ष्मी सुजिता

 

*****

एनकेआर/एवि


(रिलीज़ आईडी: 2240870) आगंतुक पटल : 493
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati