सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
एनएचएआई को राजस्थान में एनएच-48 के जयपुर-किशनगढ़ खंड के छह-लेनिंग के लिए नौ निविदा बोली प्राप्त हुए
प्रविष्टि तिथि:
16 MAR 2026 7:46PM by PIB Delhi
राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक कदम के रूप में, एनएचएआई को राजस्थान में एनएच-48 के लगभग 90 किमी लंबे जयपुर-किशनगढ़ खंड को छह लेन में उन्नत करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग डेवलपर्स से नौ निविदा प्राप्त हुए हैं। यह परियोजना इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) मोड पर कार्यान्वित की जाएगी। यह परियोजना फरवरी 2026 में भारत सरकार द्वारा स्वीकृत की गई थी और वर्तमान वित्तीय वर्ष में इसे प्रदान करने का कार्यक्रम है।
इस परियोजना का लक्ष्य प्रमुख जंक्शनों पर फ्लाईओवर और वाहन अंडरपास (वीयूपी) के निर्माण के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर को अर्ध-अभिगम नियंत्रित राजमार्ग में परिवर्तित करने और पूरे खंड के साथ सर्विस और स्लिप सड़कों का विकास करना है। ये सुधार यातायात प्रवाह को बढ़ाने, वाहनों की गति को सुव्यवस्थित करने और इस खंड पर समग्र सुरक्षा में सुधार करने में मदद करेंगे।परियोजना पूर्ण होने पर यह उन्नत कॉरिडोर जयपुर और किशनगढ़ के बीच वर्तमान दो घंटे के यात्रा समय को केवल एक घंटे में संपन्न कर देगा। साथ ही वाहनों की औसत गति बढ़ाएगा और राष्ट्रीय राजमार्ग की वाहन वहन करने की क्षमता को बढ़ाएगा।
सतत सर्विस सड़कों का विकास स्थानीय और राजमार्ग यातायात को अलग करने में मदद करेगा, जिससे भीड़भाड़ कम होगी और वाहनों की परिचालन दक्षता में सुधार होगा।यह परियोजना सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण लाभ भी लाएगी। फ्लाईओवर और अन्य संरचनाओं के निर्माण से जंक्शनों पर संघर्ष बिंदुओं में कमी आएगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं कम होंगी। इसके अलावा, सर्विस सड़कों का प्रावधान पैदल यात्रियों और स्थानीय यातायात की सुरक्षा में सुधार करेगा। क्योंकि इस परियोजना से उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात से अलग समर्पित गति कॉरिडोर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, परियोजना को किसी अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता के बिना कार्यान्वित किया जाएगा जिससे परियोजना का कार्यान्वयन तीव्र गति से संभव होगा।
यात्रियों और माल ढुलाई यातायात के लिए सुरक्षित और तेज यात्रा सुनिश्चित करने के अलावा, राजस्थान में एनएच-48 के जयपुर-किशनगढ़ खंड का उन्नयन क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने, लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार करने और क्षेत्र में आर्थिक विकास को समर्थन प्रदान करने में योगदान देगा।
***
पीके/ केसी/ एमएम / डीए
(रिलीज़ आईडी: 2240970)
आगंतुक पटल : 163