पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विदेशी सैलानियों में भारत की छवि उज्‍ज्‍वल बनाना

प्रविष्टि तिथि: 16 MAR 2026 3:42PM by PIB Delhi

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्तर में बताया कि पिछले पांच वर्षों में भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में समग्र रूप से बढोतरी हुई है। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन क्षेत्र का योगदान भी इसी अनुपात में बढ़ा है। विदेशी पर्यटक आगमन और पर्यटन से संबंधित सकल घरेलू उत्‍पाद का वर्षवार विवरण संलग्न है।

आव्रजन ब्यूरो राष्ट्रीय स्तर पर विदेशी पर्यटकों के आगमन की जानकारी एकत्रित कर पर्यटन मंत्रालय को उपलब्ध कराता है। क्षेत्रीय या राज्य स्तर पर विभाजित आंकडे उपलब्ध नहीं है। लेकिन, पर्यटन मंत्रालय विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विदेशी पर्यटकों के आगमन से संबंधित आंकडे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उपलब्ध जानकारी के आधार पर संकलित करता है। वर्ष 2024 के आंकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित पांच राज्यों में विदेशी पर्यटकों के आगमन की संख्या सर्वाधिक रही है:

1. महाराष्ट्र

2. पश्चिम बंगाल

3. उत्तर प्रदेश

4. गुजरात

5. राजस्थान

पर्यटन मंत्रालय वैश्विक संबंधों को सुदृढ बनाने और पर्यटन नीतियों को आकार देने में विश्व व्यापार संगठन, आसियान, जी20, ब्रिक्स और पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पीएटीए) जैसे कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर काम करता है। अभी भारत का पर्यटन क्षेत्र में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के 46 वैध समझौता ज्ञापन है।

पर्यटन मंत्रालय अपनी विभिन्न प्रचार पहल- वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रचार, कार्यक्रमों में भागीदारी, मेलों और त्योहारों के आयोजन में राज्य सरकारों को सहायता आदि द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अल्‍प ज्ञात स्थलों सहित देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों और उत्पादों को बढ़ावा देता है।

पर्यटन मंत्रालय नियमित रूप से लंदन में वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट (डब्ल्यूटीएम), मैड्रिड में प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय यात्रा और पर्यटन व्यापार मेला फिटूर और बर्लिन में आईटीबी जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय यात्रा मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेता है, जिसमें वेलनेस और एडवेंचर जैसे विशिष्ट क्षेत्र सहित भारत के विविध पर्यटन उत्पाद प्रदर्शित किए जाते हैं।

ये आयोजन "इंक्रेडिबल इंडिया" ब्रांड सुदृढ बनाते हैं, वैश्विक दृश्यता बढ़ाते हैं और विदेशी टूर ऑपरेटरों और हितधारकों के साथ बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकों को सुगम बनाते हैं ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएं।

अनुलग्नक:

2020 से 2024 तक भारत में विदेशी पर्यटक आगमन

वर्ष

विदेशी पर्यटक आगमन

2020

27,44,766

2021

15,27,114

2022

64,37,467

2023

95,20,928

2024

99,51,722

स्रोत: आव्रजन ब्यूरो

पर्यटन से सकल घरेलू उत्पाद (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) आय (लाख रुपये में) और देश के सकल घरेलू उत्पाद में इसका प्रतिशत

वित्तीय वर्ष

पर्यटन जीडीपी

प्रतिशत हिस्सा

2019-20

104098995

5.2

2020-21

29617002

1.5

2021-22

41098373

1.7

2022-23

136833610

5.1

2023-24

157372988

5.2

 

***

पीके/केसी/एकेवी/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2240992) आगंतुक पटल : 58
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali