वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

हथकरघा वस्तुओं का निर्यात

प्रविष्टि तिथि: 17 MAR 2026 1:56PM by PIB Delhi

वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में हथकरघा उत्पादों के निर्यात संबंधी जानकारी दी। पिछले तीन वर्षों के दौरान हथकरघा उत्पादों के निर्यात वाले शीर्ष 20 देशों का विवरण निम्‍नानुसार है :

           (मिलियन डॉलर में)

क्रमांक

देश

2022-23

2023-24

2024-25

1

अमेरिका

58.12

40.71

39.18

2

संयुक्त अरब अमीरात

12.72

15.37

21.33

3

नीदरलैंड

5.61

5.68

8.72

4

फ्रांस

7.20

6.21

7.82

5

ब्रिटेन

11.86

8.70

7.76

6

स्पेन

12.49

8.85

6.57

7

इटली

8.87

5.72

4.56

8

ग्रीस

4.87

4.24

4.29

9

जर्मनी

5.95

4.32

4.11

10

ऑस्ट्रेलिया

7.95

4.39

3.63

11

दक्षिण अफ्रीका

4.21

3.58

3.34

12

कनाडा

2.70

2.36

2.38

13

ब्राज़ील

2.22

2.46

2.01

14

पुर्तगाल

2.36

1.73

1.86

15

स्वीडन

2.99

2.71

1.80

16

जापान

3.24

1.70

1.66

17

बेल्जियम

1.95

1.24

1.41

18

डेनमार्क

1.48

1.26

1.35

19

इज़राइल

1.61

0.97

1.27

20

रूस

1.63

1.58

1.10

वस्त्र मंत्रालय, हथकरघा विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम योजना-हथकरघा विपणन सहायता देश भर में कार्यान्वित कर रहा है, ताकि घरेलू और निर्यात बाजारों में विपणन चैनलों को समग्र और एकीकृत तरीके से विकसित और बढ़ावा दिया जा सके।  इससे हथकरघा क्षेत्र पर अधिक ध्‍यान दिया जा सकेगा तथा बुनकरों को उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित होगा।

हथकरघा उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद के माध्यम से हथकरघा निर्यातकों/बुनकरों की विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय विपणन कार्यक्रमों/मेलों, भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, प्रतिवर्ती क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, बड़े आयोजनों, भारत टेक्स आदि में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

'इंडिया हैंडलूम' ब्रांड वर्ष 2015 में आरंभ किया गया। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, प्रामाणिक पारंपरिक डिज़ाइनों वाले, दोषरहित और शून्य पर्यावरण प्रतिकूल प्रभाव वाले विशिष्ट हथकरघा उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देना है, ताकि उच्च वर्ग के उपभोक्ताओं को आकर्षित किया जा सके। इसकी प्रमुख विशेषताएं शत-प्रतिशत हथकरघा, पूर्णतया प्रतिशत प्राकृतिक रेशों से निर्मित, पक्के रंगों की गारंटी, त्वचा अनुकूल रंगाई और सामाजिक अनुपालन वाले हथकरघा का उत्‍पादन करना है।

***

पीके/केसी/एकेवी/एमपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2241200) आगंतुक पटल : 67
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu