स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एबी-पीएमजेएवाई और एबीडीएम की प्रगति पर अपडेट


कुल 43.52 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिनमें 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए 1.14 करोड़ आयुष्मान वय वंदना कार्ड शामिल

देश भर में 36,229 अस्पतालों को एबी-पीएमजेएवाई के तहत सूचीबद्ध किया गया, जिनमें से 19,483 सरकारी और 16,746 निजी अस्पताल

स्वास्थ्य लाभ पैकेज के नवीनतम राष्ट्रीय मास्टर में 27 मेडिकल स्पेशियलिटीज में 1,961 प्रक्रियाओं के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध

स्वास्थ्य लाभ पैकेज के नवीनतम राष्ट्रीय मास्टर में एबी-पीएमजेएवाई के तहत 27 मेडिकल स्पेशियलिटीज में 1,961 प्रक्रियाओं के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध

86 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते बनाए गए और 90 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड मरीजों के एबीएचए से लिंक किए गए

2.5 लाख से अधिक स्वास्थ्य केंद्र एबीडीएम सक्षम सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहे

प्रविष्टि तिथि: 17 MAR 2026 1:18PM by PIB Delhi

आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) भारत की 40 प्रतिशत आबादी के सबसे निचले तबके के 12 करोड़ परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक स्तर की अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, मार्च 2024 में, लगभग 37 लाख मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायकों के परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया। इस योजना का विस्तार करते हुए, 4.5 करोड़ परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, को भी इसमें शामिल किया गया है।

28.02.2026 तक कुल 43.52 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए 1.14 करोड़ आयुष्मान वय वंदना कार्ड शामिल हैं। देश भर में इस योजना के तहत कुल 36,229 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें से 19,483 सार्वजनिक और 16,746 निजी अस्पताल हैं।

स्वास्थ्य लाभ पैकेज की नवीनतम राष्ट्रीय योजना के तहत 27 मेडिकल स्पेशियलिटीज में 1,961 प्रक्रियाओं के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 28.02.2026 तक, इस योजना के अंतर्गत कुल 11.69 करोड़ अस्पताल नामांकन स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी लागत 1.73 लाख करोड़ रुपये है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को भारत सरकार द्वारा सितंबर 2021 में एकीकृत और नागरिक-केंद्रित राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम के विकास में सहयोग देने के लिए आरम्भ किया गया था। 11.03.2026 तक, एबीडीएम की समग्र प्रगति का विवरण इस प्रकार है:

नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) बनाया गया - 86,64,46,563

रोगी के आभा से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड - 90,70,14,529

एबीडीएम सक्षम सॉफ्टवेयर का उपयोग करने वाले सुविधा केंद्र - 2,56,542

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

पीके/केसी/एसकेजे/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2241218) आगंतुक पटल : 75
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri