मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन
प्रविष्टि तिथि:
17 MAR 2026 3:21PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत अन्य बातों के साथ-साथ मछुआरों एवं मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FFPOs) की स्थापना हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा पिछले पांच वर्षों (वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25) के दौरान देश में 2,195 FFPOs के गठन हेतु 544.86 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें 113 FFPOs तमिलनाडु में स्थापित किए गए हैं। यह परियोजना केंद्रीय एजेंसियों, जैसे राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB), लघु कृषक कृषि-व्यवसाय संघ (SFAC), भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) तथा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, अब तक देश में कुल 1,990 फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FFPOs) का गठन किया जा चुका है, जिसमें तमिलनाडु राज्य में 113 FFPOs शामिल हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत देश में गठित FFPOs का राज्यवार विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।
वर्तमान में तमिलनाडु राज्य, विशेषकर मयिलादुथुरै लोकसभा क्षेत्र में FFPO के गठन हेतु कोई विशिष्ट प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
अनुलग्नक-I
विवरण पत्र: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत पिछले पांच वर्षों (वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25) के दौरान गठित फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FFPOs) का राज्यवार विवरण
|
क्रम संख्या
|
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का नाम
|
गठित FFPOs की संख्या
|
|
1
|
मध्य प्रदेश
|
107
|
|
2
|
झारखंड
|
28
|
|
3
|
ओडिशा
|
30
|
|
4
|
उत्तर प्रदेश
|
75
|
|
5
|
महाराष्ट्र
|
196
|
|
6
|
जम्मू और कश्मीर
|
2
|
|
7
|
हिमाचल प्रदेश
|
18
|
|
8
|
लद्दाख
|
1
|
|
9
|
छत्तीसगढ़
|
56
|
|
10
|
गुजरात
|
95
|
|
11
|
दमन और दीव
|
2
|
|
12
|
बिहार
|
48
|
|
13
|
मणिपुर
|
148
|
|
14
|
मेघालय
|
9
|
|
15
|
असम
|
176
|
|
16
|
मिजोरम
|
18
|
|
17
|
त्रिपुरा
|
122
|
|
18
|
तेलंगाना
|
245
|
|
19
|
आंध्र प्रदेश
|
176
|
|
20
|
तमिलनाडु
|
113
|
|
21
|
उत्तराखंड
|
32
|
|
22
|
पश्चिम बंगाल
|
41
|
|
23
|
केरल
|
127
|
|
24
|
कर्नाटक
|
64
|
|
25
|
हरियाणा
|
2
|
|
26
|
राजस्थान
|
10
|
|
27
|
नागालैंड
|
43
|
|
28
|
गोवा
|
3
|
|
29
|
पुडुचेरी
|
1
|
|
30
|
अरुणाचल प्रदेश
|
2
|
|
|
कुल
|
1990
|
यह जानकारी मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।
***
पीके/केसी/एके
(रिलीज़ आईडी: 2241363)
आगंतुक पटल : 61