गृह मंत्रालय
दिव्यांगता समावेशी जनगणना
प्रविष्टि तिथि:
17 MAR 2026 5:27PM by PIB Delhi
वर्ष 2027 में जनगणना का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा जिसमें पहला चरण मकानों की सूची एवं आवास जनगणना और दूसरा चरण जनसंख्या गणना होगा। जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए प्रश्न अधिसूचित किए गए हैं। पिछली जनगणनाओं में, दिव्यांगता संबंधी आंकड़े जनगणना के दूसरे चरण में एकत्रित किए गए थे। जनगणना के दूसरे चरण के प्रश्न इस चरण के संचालन से पहले उचित समय पर अधिसूचित किए जाएंगे। दूसरे चरण के प्रश्नों को अंतिम रूप देने और अधिसूचित करने के बाद, संबंधित हितधारकों के परामर्श से निर्देश पुस्तिका एवं प्रशिक्षण उपकरण किट तैयार किए जाएंगे तथा जनगणना कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों सहित जनगणना अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।
जनगणना कर्मी अपने आवंटित जनगणना ब्लॉक में घर-घर जाकर जनगणना डेटा एकत्रित करेंगे। स्व-गणना की सुविधा उत्तरदाताओं को डेटा प्रस्तुत करने के लिए एक अतिरिक्त सुविधा है। स्व-गणना पोर्टल पर डेटा किसी भी परिवार के सदस्य द्वारा भरा जा सकता है।
यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
*******
पीके/केसी/एके/डीके
(रिलीज़ आईडी: 2241454)
आगंतुक पटल : 53