सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
अनुसूचित जातियों के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप
प्रविष्टि तिथि:
17 MAR 2026 4:16PM by PIB Delhi
अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत पिछले तीन वर्षों के दौरान लाभार्थियों और व्यय से संबंधित आंकड़े से पता चलता है कि वर्ष 2024-25 में मामूली कमी को छोड़कर लाभार्थियों की संख्या हर साल बढ़ रही है, जबकि व्यय लगातार बढ़ रहा है।
|
वित्तीय वर्ष
|
लाभार्थियों की संख्या
|
व्यय (करोड़ रुपये में)
|
|
2022-23
|
3608
|
134.07
|
|
2023-24
|
4166
|
199.82
|
|
2024-25
|
4143
|
209.50
|
इस योजना को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए, सरकार ने कई उपाय किए हैं, जैसे कि एक समर्पित ऑनलाइन छात्रवृत्ति और फैलोशिप प्रबंधन पोर्टल के माध्यम से योजना का कार्यान्वयन, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से फैलोशिप का वितरण, सत्यापन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और वेबसाइटों के माध्यम से सूचना का प्रसार तथा पात्र छात्रों में व्यापक जागरूकता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभाग, कार्यान्वयन संगठन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आउटरीच गतिविधियां।
यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी है।
****
पीके/केसी/पीएस
(रिलीज़ आईडी: 2241460)
आगंतुक पटल : 83