मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
आंध्र प्रदेश में मछली उतारने का केन्द्र
प्रविष्टि तिथि:
17 MAR 2026 3:13PM by PIB Delhi
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य विभाग ने आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के राजय्यापेटा में ₹24.77 करोड़ की अनुमानित लागत से मछली उतराने के एक केन्द्र के निर्माण की 30 मार्च, 2022 को स्वीकृति दी जिसका प्रस्ताव आंध्र प्रदेश सरकार ने रखा था। इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत 14.86 करोड़ रुपये की केन्द्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। मछली उतराने के केन्द्र की इस परियोजना में मछली उतारने की सुविधा, मछली नीलामी हॉल, जाल मरम्मत शेड, मछली सुखाने का प्लेटफॉर्म, विश्राम शेड, नौकाओं की पार्किंग या मरम्मत की सुविधा, जल भंडारण, जल आपूर्ति, शौचालय, भूमि पुनः प्राप्ति (रिक्लेमेशन), सड़कें, वाहन पार्किंग, जल निकासी व्यवस्था, परिधि दीवार, विद्युत कनेक्शन, हरितीकरण आदि सुविधाएँ शामिल हैं।
आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने जानकारी दी कि इस कार्य को कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड को सौंपा गया है, और उक्त एजेंसी ने 21.01.2026 को पाँचवीं बार निविदा जारी की है। वर्तमान में परियोजना निविदा चरण में है, और राज्य सरकार के अनुसार निविदा अंतिम रूप से तय होने की तिथि से एक वर्ष के भीतर परियोजना पूर्ण कर ली जाएगी। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार, इस परियोजना के चालू होने पर लगभग 1,536 मछुआरों को लाभ होने की परिकल्पना की गई है।
यह जानकारी मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में दी।
*******
पीके/केसी/केपी
(रिलीज़ आईडी: 2241547)
आगंतुक पटल : 34