आयुष
केरल में आयुष पद्धति का संवर्धन
केरल ने अधिक वित्त पोषण और 700 औषधालयों के साथ आयुष सेवाओं को सुदृढ़ किया
प्रविष्टि तिथि:
18 MAR 2026 2:59PM by PIB Delhi
(क): राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) की केन्द्रीय प्रायोजित योजना के अंतर्गत, राज्य वार्षिक कार्य योजनाओं (एसएएपी) के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों के सापेक्ष पिछले तीन वर्षों और चालू वर्ष के दौरान केरल राज्य को प्रदान की गई केन्द्रीय सहायता निम्नानुसार है:
|
क्र. सं
|
वर्ष
|
धनराशि (लाख में)
|
|
1
|
2022-23
|
4399.827
|
|
2
|
2023-24
|
7989.400
|
|
3
|
2024-25
|
11037.960
|
|
4
|
2025-26
|
5138.390
|
|
कुल
|
28565.577
|
(ख): सार्वजनिक स्वास्थ्य राज्य का विषय होने के कारण, केरल में नए आयुष आरोग्य केंद्रों की स्थापना का कार्य संबंधित राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। तथापि, एनएएम के अंतर्गत, एसएएपी के माध्यम से केरल राज्य सरकार से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार, आयुष मंत्रालय ने 700 औषधालयों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) के रूप में उन्नयन करने का अनुमोदन किया है और राज्य सरकार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, ये सभी प्रचालनगत हैं और योग सहित विभिन्न आयुष उपचारों के माध्यम से समुदाय को समग्र स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदान कर रहे हैं।
(ग): चिकित्सा मूल्य यात्रा (एमवीटी) के प्रचार और प्रसार के लिए, आयुष मंत्रालय ने 26 मई, 2025 को चेन्नई में दक्षिण क्षेत्र के लिए एक आयुष एमवीटी शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया है जिसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्र पुद्दुचेरी ने भागीदारी की।
आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने राज्यसभा में 17 मार्च, 2026 को पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
****
पीके/केसी/एसकेजे/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2241769)
आगंतुक पटल : 72