सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की शेयर पूंजी

प्रविष्टि तिथि: 18 MAR 2026 5:34PM by PIB Delhi

भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल) की प्राधिकृत शेयर पूंजी ₹500 करोड़ है।

समिति अपनी उपविधियों के खंड 18(2) के अनुसरण में अपनी प्राधिकृत शेयर पूंजी को बढ़ा सकती है । खंड 18 (2) के अनुसार केंद्रीय पंजीयक के पूर्वानुमोदन से समिति अपनी साधारण बैठक में, समय-समय पर, ऐसी संख्या और धनराशि के नए शेयरों के सृजन द्वारा जैसा वह उचित समझे, अपनी प्राधिकृत शेयर पूंजी में वृद्धि कर सकेगी ।

अब तक प्राधिकृत शेयर पूंजी को बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं किया गया है ।

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

******

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2241933) आगंतुक पटल : 58
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu