भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बेंटली एशिया को बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल में अतिरिक्त शेयरधारिता की मंजूरी दी;  बीएमएच को द्वितीयक खरीद द्वारा यूनिमेड हेल्थ केयर में शेयरधारिता की भी अनुमति

प्रविष्टि तिथि: 18 MAR 2026 6:31PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। द्वितीयक अधिग्रहण में बीएमएच, यूनिमेड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में शेयर हासिल करेगी ।

प्रस्तावित संयोजन में बेंटले द्वारा बीएमएच में अतिरिक्त शेयरधारिता और इसके बाद द्वितीयक खरीद के माध्यम से बीएमएच यूनिमेड में कुछ शेयरधारिता हासिल करेगी।

बेंटले सिंगापुर के कानूनों के तहत शेयर निगमित निजी कंपनी है।

बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल बहु-विशेषज्ञता वाला स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क है जिसके भारत के विभिन्न शहरों में कई अस्पताल संचालित हैं। यह चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सेवा की विस्तृत श्रृंखला के साथ ही नर्सिंग और संबद्ध स्वास्थ्य शिक्षा संस्थान भी संचालित करता है। गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा के उद्देश्य से वह परोपकारी स्वास्थ्य सेवा भी प्रदान करता है।

यूनिमेड के स्टार हॉस्पिटल्स ब्रांड नाम से हैदराबाद में दो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल संचालित हैं और वह कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, आपातकालीन और क्रिटिकल केयर सहित चिकित्सा और शल्य चिकित्सा प्रदान करता है।

आयोग का विस्तृत आदेश जल्द आएगा।

****

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2242092) आगंतुक पटल : 84
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu