जनजातीय कार्य मंत्रालय
जनजातीय उद्यमिता और 'विकसित भारत'
प्रविष्टि तिथि:
18 MAR 2026 4:17PM by PIB Delhi
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज राज्यसभा को सूचित किया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसटीएफडीसी), केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई), पात्र अनुसूचित जनजातिय लोगों को आय सृजन, स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों के लिए रियायती ऋण प्रदान करता है। यह ऋण सहायता विभिन्न योजनाओं जैसे सावधि ऋण योजना, आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना (एएमएसवाई), स्वयं सहायता समूहों के लिए सूक्ष्म ऋण योजना (एमसीएफ) और आदिवासी शिक्षा ऋण योजना (एएसआरवाई) के अंतर्गत प्रदान की जाती है। वर्ष 2025-26 के दौरान, एनएसटीएफडीसी की विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से 56,944 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई है।
प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन (पीएमजेवीएम) के अंतर्गत, भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) आदि महोत्सव जैसे प्रचार कार्यक्रमों का आयोजन करता है ताकि जनजाति कारीगरों को अपने उत्पादों को सीधे बेचने, ग्राहकों के साथ बातचीत करने और जनजातिय संस्कृति, व्यंजन एवं विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके। चालू वित्तीय वर्ष (फरवरी 2026 तक) के दौरान दो आदि महोत्सवों का आयोजन किया गया है। पिछले 3 वर्षों में आयोजित आदि महोत्सवों का विवरण निम्नलिखित है:
|
क्रम संख्या
|
वर्ष
|
आयोजित आदि महोत्सव की संख्या
|
स्थान
|
|
1
|
2022-2023
|
2
|
इंदौर (15-27 नवंबर, 2022) और दिल्ली (16-27 फरवरी, 2023)
|
|
2
|
2023-2024
|
4
|
राउरकेला (07-16 अप्रैल, 2023), अहमदाबाद (24 अक्टूबर-03 नवंबर, 2023), जमशेदपुर (07-20 अक्टूबर, 2023) और दिल्ली (10-18 फरवरी, 2024)
|
|
3
|
2024-2025
|
5
|
अहमदाबाद (13-20 अक्टूबर, 2024), चेन्नई (15-24 नवंबर, 2024), जयपुर (29 नवंबर - 08 दिसंबर, 2024), भोपाल (20-30 दिसंबर, 2024) और दिल्ली (16-24 फरवरी, 2025)
|
भौतिक आयोजनों से परे, पूरे वर्ष चलने वाले विपणन को बढ़ावा देने के लिए, ट्राइफेड ने अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म www.tribesindia.com के माध्यम से अपनी डिजिटल पहुंच को मजबूत किया है, जिसे 10 जून, 2025 को घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव के साथ पुनः शुरू किया गया था। वर्तमान में, प्लेटफॉर्म पर लगभग 6,000 उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन बाजार पहुंच का विस्तार करने के लिए 1,339 जनजातिय उत्पादों को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) में शामिल किया गया है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 02 अक्टूबर, 2024 को धरतीआबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) का शुभारंभ किया। इस अभियान में 17 संबंधित मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित 25 पहल शामिल हैं। पर्यटन मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित डीएजेजीयूए के अंतर्गत ऐसी ही एक पहल स्वदेश दर्शन योजना के तहत जनजातीय होमस्टे है। इस योजना के अंतर्गत, पूर्वोत्तर एवं मध्य भारत सहित भारत के 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 1000 जनजातिय होमस्टे को नए निर्माण के लिए प्रति यूनिट 5 लाख रुपये तक, नवीनीकरण के लिए 3 लाख रुपये तक और ग्राम समुदाय की आवश्यकताओं के लिए 5 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी।
*****
पीके/केसी/एके
(रिलीज़ आईडी: 2242350)
आगंतुक पटल : 18