युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
एनएसएस ने स्व-वित्तपोषित इकाइयों एवं समुदाय-संचालित विकास पहलों के माध्यम से युवाओं की भागीदारी का विस्तार किया
प्रविष्टि तिथि:
19 MAR 2026 5:49PM by PIB Delhi
विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) में भागीदारी बढ़ाने के लिए स्व-वित्तपोषित इकाइयों (एसएफयू) की व्यवस्था शुरू की गई है। एसएफयू स्थापित करने वाले संस्थानों पर एनएसएस इकाइयों का संचालन स्वतंत्र रूप से करने के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों जुटाने की जिम्मेदारी है। आवश्यकता पड़ने पर संस्थान गतिविधियां जारी रखने के लिए एनएसएस कार्यक्रमों के लिए नाममात्र शुल्क ले सकते हैं। इसके अलावा, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों और अन्य वैध माध्यमों से भी धनराशि जुटाई जा सकती है। ऐसे सभी संस्थानों को एनएसएस इकाइयों पर लागू निर्धारित वित्तीय मानदंडों एवं लेखा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।
एनएसएस की सामुदायिक सेवा पहल ग्रामीण एवं झुग्गी-झोपड़ी विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित हैं। स्वयंसेवकों को प्रतिवर्ष कम से कम 120 घंटे की सेवा देना अनिवार्य है, जिसमें सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लेना भी शामिल है। मुख्य गतिविधियों में पौधरोपण अभियान, रक्तदान शिविर, साक्षरता कार्यक्रम, और स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान शामिल हैं।
एनएसएस की गतिविधियों के विषयगत फोकस क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
पर्यावरण संरक्षण: वृक्षारोपण, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के प्रति जागरूकता अभियान।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता: रक्तदान शिविरों का आयोजन, स्वास्थ्य जांच तथा एड्स, स्वच्छता एवं पोषण पर जागरूकता अभियान।
शिक्षा एवं साक्षरता: वयस्क शिक्षा पहल, व्यावहारिक साक्षरता कार्यक्रम एवं वंचित बच्चों के लिए शिक्षण सहायता।
सामुदायिक विकास एवं अवसंरचना: स्वच्छता, सफाई और अवसंरचना निर्माण जैसी विकास गतिविधियों के लिए गांवों या झुग्गी-झोपड़ियों को गोद लेना।
सामाजिक जागरूकता: लैंगिक समानता, मतदाता जागरूकता, मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम तथा सड़क सुरक्षा पर रैलियों एवं कार्यशालाओं का आयोजन।
एनएसएस का उद्देश्य सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देकर, रोजगार कौशल बढ़ाकर और शैक्षिक असमानताओं को कम करके युवाओं को सशक्त बनाना है। संस्थागत एवं सामुदायिक सहभागिता मंचों के माध्यम से, युवा कार्यक्रम विभाग विभिन्न सामाजिक-आर्थिक एवं क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के युवाओं के लिए अवसरों की समान पहुंच सुनिश्चित करने की कोशिश करता है।
एनएसएस की पहलों के प्राथमिक लाभार्थियों में छात्र एवं व्यापक समुदाय शामिल हैं। एनएसएस स्वयंसेवक राष्ट्रीय एवं संस्थागत कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं जिनमें गणतंत्र दिवस परेड शिविर, स्वतंत्रता दिवस समारोह, वीर बाल दिवस, सरदार पटेल की 150वीं जयंती एकता मार्च, कारगिल विजय दिवस पदयात्रा, विकसित भारत युवा नेता संवाद, माई भारत-एनएसएस पुरस्कार, विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम, संविधान दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मतदाता जागरूकता अभियान, साहसिक शिविर, राष्ट्रीय एकता शिविर और उत्तर पूर्व एनएसएस महोत्सव शामिल हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत वर्तमान में नामांकित राज्यवार छात्रों का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।
Annexure
THE STATE-WISE DETAILS OF STUDENTS CURRENTLY ENROLLED UNDER NATIONAL SERVICE SCHEME (NSS)
|
Sl. No.
|
States/ UTs
|
Students Currently Enrolled
|
|
Colleges
|
Schools
|
-
|
A & N Islands
|
1350
|
650
|
-
|
Andhra Pradesh
|
217300
|
Nil
|
-
|
Arunachal Pradesh
|
10000
|
7800
|
-
|
Assam
|
32100
|
32000
|
-
|
Bihar
|
61700
|
NIL
|
-
|
Chandigarh
|
7246
|
11237
|
-
|
Chhattisgarh
|
65836
|
43891
|
-
|
Dadra & N. Haveli, Daman & Diu
|
400
|
2400
|
-
|
Delhi
|
18700
|
51500
|
-
|
Goa
|
11900
|
19000
|
-
|
Gujarat
|
129100
|
73800
|
-
|
Haryana
|
60500
|
61900
|
-
|
Himachal Pradesh
|
20503
|
74435
|
-
|
Jammu & Kashmir
|
34600
|
6800
|
-
|
Jharkhand
|
60300
|
12600
|
-
|
Karnataka
|
232000
|
89000
|
-
|
Kerala
|
137000
|
94300
|
-
|
Laddakh
|
600
|
0
|
-
|
Lakshadweep
|
-
|
1400
|
-
|
Madhya Pradesh
|
134728
|
33682
|
-
|
Maharashtra
|
323200
|
33600
|
-
|
Manipur
|
14500
|
6400
|
-
|
Meghalaya
|
28700
|
8700
|
-
|
Mizoram
|
22000
|
8100
|
-
|
Nagaland
|
15600
|
2100
|
-
|
Odisha
|
93400
|
30700
|
-
|
Puducherry
|
15250
|
4350
|
-
|
Punjab
|
95467
|
81246
|
-
|
Rajasthan
|
124000
|
94900
|
-
|
Sikkim
|
15120
|
1280
|
-
|
Tamil Nadu
|
333900
|
97650
|
-
|
Telangana
|
150700
|
Nil
|
-
|
Tripura
|
31230
|
3070
|
-
|
Uttar Pradesh
|
292100
|
28900
|
-
|
Uttarakhand
|
27500
|
33100
|
-
|
West Bengal
|
90100
|
19200
|
|
TOTAL
|
2908630
|
1069691
|
यह जानकारी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
***
पीके/केसी/एके/ डीए
(रिलीज़ आईडी: 2242649)
आगंतुक पटल : 100